फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The saviour managed to reach the room by crossing three security cordons.

Jhansi News: तीन सुरक्षा घेरे को पार करके कक्ष तक पहुंचने में कामयाब रहा साल्वर

Thu, 11 Jun 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 11 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The saviour managed to reach the room by crossing three security cordons.
झांसी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित तीन दिनी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पकड़ा गया सॉल्वर सुमित कुमार बघेल सुरक्षा के तीन बाहरी घेरे को तोड़ते हुए परीक्षा केंद्र के भीतर तक पहुंचने में कामयाब रहा। बायोमीट्रिक में गड़बड़ी के आधार पर उसे पकड़ा जा सका। उसके कब्जे से कूटरचित आधार कार्ड, प्रवेश पत्र समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बीयू में आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान कुलदीप नामक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए आया था। कुलदीप को बायोमीट्रिक की कार्रवाई पूरी होने के बाद परीक्षा में बैठाया गया। इस दौरान परीक्षा लखनऊ बोर्ड से भर्ती परीक्षा नोडल अधिकारी को जानकारी दी गई कि कुलदीप नामक व्यक्ति की जगह कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा है। नोडल अधिकारी से मिली जानकारी के बाद कुलदीप की जगह परीक्षा दे रहे युवक से पूछताछ हुई। आधार कार्ड ई-केवाईसी के माध्यम से पता चला कि उसके मूल आधार कार्ड में सुमित कुमार नाम दर्ज है, जबकि परीक्षा के दौरान प्रस्तुत आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में कुलदीप का नाम लिखा हुआ था। आरोपी सुमित कुमार फर्जी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा दे रहा था और कूटरचित आधार कार्ड, प्रवेश पत्र व अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहा था। फर्जी प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड के सहारे ही वह परीक्षा केंद्र के गेट से कक्ष के भीतर जाने के बीच जांच के तीन पड़ाव पार करने में कामयाब रहा हालांकि बायोमीट्रिक जांच में वह धराया गया। कितने पैसों में उसने यह सौदा किया था, यह अभी पता नहीं चल सका। पुलिस इसकी जांच कर रही है। सॉल्वर गिरोह के तार भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed