फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The responsible people are not able to see the deep potholes on the roads

Jhansi News: जिम्मेदारों को नजर नहीं आ रहे सड़कों के गहरे गड्ढे

Tue, 17 Jun 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The responsible people are not able to see the deep potholes on the roads
मऊरानीपुर /बंगरा। मानसून दरवाजे पर खड़ा होकर दस्तक दे रहा है। आने वाले दिनों में झमाझम बारिश के आसार है। इसके बावजूद, अब तक बारिश से निपटने के इंतजाम नहीं किए गए हैं। बारिश में जल भराव होने पर नाले-नालियां नजर नहीं आते हैं। इसकी अनदेखी करते हुए खुले नालों को अब तक ढका नहीं किया गया है, जो लोगों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

मऊरानीपुर में नारायण टॉकीज के पीछे से निकले नाले को ढक दिया गया था। इस पर जगह-जगह लोहे के जाल लगा दिए गए थे। जाल के पास मोहल्ले के लोग कचरा डालते हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर जाल गलकर टूट गए हैं। तीन साल बीतने के बाद भी यहां पर न तो जाल लगाया गया और न ही गड्ढे को बंद करने के अन्य कोई इंतजाम किए गए। सामने से आने पर ढलान है, जिस पर वाहन तेजी से आते हैं। रात के समय अंधेरा होने पर यह गड्ढा नजर नहीं आता है। गड्ढे के सामने मोड़ पड़ती है, जिससे दुर्घटना होने की हर समय आशंका बनी रहती है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व यहां पर एक दुर्घटना भी हो चुकी है। लेकिन, इसके बाद भी अभी तक न तो इसे बंद किया गया और न इस पर जाल लगाया गया। अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि नाले पर लगे जाल के टूटे होने की जानकारी उन्हें है। जल्द ही उसे बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, बंगरा में पुलिस चौकी के पास सड़क पर गड्ढा है, जिसमें कचरा भी जमा है। आए दिन लोग इस गड्ढे में गिरते रहते हैं। बारिश में जल भराव होने पर यह नजर नहीं आता है, जिससे हर समय जोखिम बना रहता है। खास बात यह है कि यह गड्ढा खंड विकास कार्यालय से भी नजदीक है। जहां से प्रतिदिन अधिकारियों का आवागमन होता है, व्यापारियों का कहना है कि इसमें पनप रही गंदगी और बदबू से लोग अलग परेशान हैं। स्थानीय रामजी दीक्षित, भगवानदास भास्कर, कौशल, संजय, संदीप आदि ने जनहित में गड्ढा बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed