फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The relatives kept searching for their loved ones in the dead bodies

शवों में अपनों को खोजते रहे परिजन

Sat, 16 Oct 2021 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The relatives kept searching for their loved ones in the dead bodies
झांसी। छिरौना में हादसे में 11 लोगों की जान गई, मगर कई लोग अंदरूनी चोटें आने की वजह से गंभीर घायल हो गए। पानी से बाहर निकलने के बाद जैसे-जैसे लाशों की संख्या बढ़ती गई, वैसे-वैसे घायल लोग अपना दर्द भूल गए। उन्होंने लाशों को उठवाकर वाहन में रखवाया। पोस्टमार्टम हाउस में भी वो शवों के पास बैठकर बिलखते रहे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रॉली पलटकर खंदक में गिर गई तो श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। इस वजह से कई लोगों को शहरी के अंदरूनी हिस्सों में चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू दिया। पानी की वजह से दम घुटने से कई लोगों की सांसें थम चुकी थीं। वहीं, जो बच गए थे, उनमें से कइयों को गंभीर चोटें आ गई थीं। वह दर्द से कराहने लगे मगर जब उन्होंने अपनी आंखों के सामने परिजनों के शवों को पड़ा देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। ट्रैक्टर पर सवार ठाकुरदास ने बताया कि हादसे में घायल लोग अपना दर्द भूल गए। उन्होंने शवों को उठवाकर वाहन पर रखवाया। साथ ही घायलों को भी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पोस्टमार्टम हाउस में भी वो अपनों के शवों के पास बैठकर बिलखते रहे। कुछ लोगों ने अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने के लिए कहा भी तो भी उन्होंने साफ इंकार कर दिया। कहने लगे कि अपनों के जाने से बड़ा कष्ट क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed