फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rape victim had reached the court, the accused took a photo and sent it to her husband

Jhansi News: कोर्ट पहुंची थी दुष्कर्म पीड़िता, आरोपी ने फोटो खींच पति को भेज दी, मिली संबंध तोड़ने की धमकी

Sat, 24 Aug 2024 05:01 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 05:01 AM IST
सार

शुक्रवार को न्यायालय में दुष्कर्म पीड़िता माता-पिता के साथ बयान दर्ज करने पहुंची थी। यहां मुख्य आरोपी कमल अपनी पत्नी के साथ आया था। बयान दर्ज करने के दौरान कमल ने न्यायालय कक्ष के बाहर जाकर मोबाइल से पीड़िता की फोटो खींचकर उसके पति को भेज दी।

विज्ञापन
rape victim had reached the court, the accused took a photo and sent it to her husband
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायालय में बयान दर्ज कराने आई दुष्कर्म पीड़िता की आरोपी ने मोबाइल से फोटो खींचकर उसके पति को भेज दी। फोटो देखकर पति भड़क गया। उसने पीड़िता के भाई को फोन कर अपनी पत्नी से संबंध तोड़ने की धमकी दे डाली। इससे पीड़िता न्यायालय में ही रोने लगी। कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी की जमानत निरस्त कर उसे जेल भेज दिया। साथ ही उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया।

विज्ञापन


बबीना थाने में साल 2015 में एक नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा एक महिला समेत तीन आरोपियों पर दर्ज किया गया। दर्ज हुआ। मुख्य आरोपी कमल कुशवाहा मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के थाना भौंती के गांव मुहार का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी बंटी कुशवाहा झांसी का निवासी है। जबकि महिला मुख्य आरोपी की रिश्तेदार है। मामले में कुछ माह बाद ही कमल और बंटी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। जबकि महिला अब तक फरार है। वहीं, बालिग होने दुष्कर्म पीड़िता की शादी कर दी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को न्यायालय में दुष्कर्म पीड़िता माता-पिता के साथ बयान दर्ज करने पहुंची थी। यहां मुख्य आरोपी कमल अपनी पत्नी के साथ आया था। बयान दर्ज करने के दौरान कमल ने न्यायालय कक्ष के बाहर जाकर मोबाइल से पीड़िता की फोटो खींचकर उसके पति को भेज दी। यही नहीं, उसने वीडियो कॉल से पति को उसकी पत्नी की न्यायालय में मौजूदगी भी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल और फोटो देखकर पीड़िता का पति भड़क गया। उसने अपने साले को फोनकर कहा कि उसने दुष्कर्म की बात क्यों छिपाए रखी। इसके बाद पति ने पीड़िता को फोनकर संबध तोड़ने की धमकी दे डाली। इससे पीड़िता रोने लगी और जिंदगी बर्बाद होने की दुहाई देने लगी।

आरोपी ने इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया
मामले की जानकारी मिलने पर न्यायालय ने आरोपी को तलब कर उसके मोबाइल की जांच कराई। पता चला कि फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया गया है। पीड़िता के पति को फोटो भेजने और वीडियो कॉल करने की भी पुष्टि हुई। इसके बाद कोर्ट ने पीड़िता की गोपनीयता भंग करने को बेहद गंभीर माना। पीड़िता की लिखित शिकायत पर न्यायालय ने आरोपी कमल कुशवाहा की जमानत अर्जी खारिज करते हुए जेल भेज दिया।

जमानत की शर्तों का किया उल्लंघन
विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि हाईकोर्ट से दुष्कर्म के आरोपी को इस शर्त पर जमानत मिली थी कि वह पीड़िता और गवाहों को नहीं धमकाएगा। न ही पीड़िता की गोपनीयता को भंग करेगा। मामले की जानकारी हाईकोर्ट को भी दी जाएगी।

रक्षाबंधन के बहाने आई थी ससुराल से
दुष्कर्म पीड़िता की शादी झांसी से बाहर हुई है। गवाही के लिए कोर्ट का समन उसके मायके पहुंचा था। मायके से रक्षा बंधन के बहाने उसे गवाही के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed