फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The rain of Sawan filled 23 dams of Bundelkhand to the brim

Jhansi News: सावन की बारिश ने लबालब कर दिए बुंदेलखंड के 23 बांध

Mon, 21 Jul 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The rain of Sawan filled 23 dams of Bundelkhand to the brim

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। करीब डेढ़ दशक बाद पहली दफा सावन की बारिश ने बुंदेलखंड के 23 बांधों को लबालब कर दिया। सपरार एवं खपरार जैसे सूखे पड़े रहने वाले बांध भी इसमें शामिल हैं। इनके भर जाने से अगले एक साल तक अब पूरे बुंदेलखंड को सिंचाई समेत पीने का पानी मिलता रहेगा।



पठारी इलाका होने के नाते बांधों से ही यहां के करोड़ों लोगों की आबादी समेत खेतों की भी प्यास बुझती है। इसके लिए झांसी में 13, ललितपुर में 14 समेत बुंदेलखंड में 34 छोटे-बड़े बांध हैं। सबसे बड़े राजघाट, माताटीला, शहजाद, रोहिणी, उटारी, सुकुवां-ढुकुवां, पारीछा, पहूज, बड़वार, डोंगरी, खपरार, सपरार, पहाड़ी बांध झांसी मंडल में ही स्थित हैं। सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि पिछले कई साल से कम बारिश होने से अधिकांश बांध पूरे नहीं भर पाते थे। बेतवा नदी में बने होने से राजघाट, माताटीला, पारीछा समेत अन्य बांध सितंबर महीने तक भर पाते थे। खपरार एवं सपरार जैसी छोटी नदियों पर बने बांध पूरे मानसूनी सीजन में भर नहीं पाते थे।
विज्ञापन


इस वजह से मऊरानीपुर समेत आसपास के इलाकों में पानी की किल्लत होती थी। इस दफा जून के बाद से शुरू हुई बारिश ने अधिकांश बांधों को अभी से लबालब कर दिया है। एक्सईएन पंकज सिंह के मुताबिक ललितपुर के चार, झांसी के नौ, छतरपुर के दो, पन्ना का एक समेत चित्रकूट एवं महोबा के सात बांध अब तक अपने निर्धारित क्षमता के मुताबिक भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




........



प्रमुख बांधों का जलस्तर

बांध जल स्तर (मिलियन घन मीटर में) जल प्रतिशत



गोविंद सागर 84.720 87.48

शहजाद 103.920 90.85



रोहिणी 8.210 67.60

माताटीला 431.070 67.24



ढुकुवां 41.342 71.56

पारीछा 11.808 69.72



बड़वार 26.674 78.96

डोंगरी 13.267 100



खपरार 5.122 100

सपरार 69.376 91.28



लहचूरा 15.900 100

बरियापुर 24.56 77.29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed