फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Railways created a dense forest by planting 1.15 lakh saplings using the Miyawaki method.

Jhansi News: रेलवे ने मियावाकी पद्धति से 1.15 लाख पौधे लगाकर बनाया घना वन

Thu, 17 Sep 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 17 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The Railways created a dense forest by planting 1.15 lakh saplings using the Miyawaki method.
झांसी। शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच रेलवे ने अपनी जमीन पर हरियाली की नई तस्वीर तैयार की है। मंडल रेल प्रशासन ने 3.39 हेक्टेयर भूमि में 1.15 लाख पौधे रोपे हैं। यह सघन वन मियावाकी पद्धति से विकसित किया जा रहा है। इसमें 35 देसी, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व वाली प्रजातियां शामिल हैं।
विज्ञापन

मंडल रेलवे और वन विभाग के बीच 28 जनवरी को समझौता ज्ञापन हुआ था। इसके बाद इस दिशा में काम शुरू किया गया। आरपीएफ टीए कैंप में 1.30 हेक्टेयर में 32 हजार पौधे लगाए गए। इलेक्ट्रिक लोको शेड के पास 2.09 हेक्टेयर में 83 हजार पौधे रोपे गए हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने यह जानकारी दी। वन विभाग आगामी चार वर्षों तक इन पौधों का संरक्षण और रखरखाव करेगा।
विज्ञापन

स्टेशन से कॉलोनी तक हरियाली बढ़ाने की तैयारी
मियावाकी पद्धति में पौधों को सामान्य पौधरोपण की तुलना में कम दूरी पर लगाया जाता है। एक वर्ग मीटर में करीब तीन से पांच पौधे लगाए जाते हैं। पौधरोपण से पहले मिट्टी को पौधों के अनुकूल तैयार किया जाता है। शुरुआती वर्षों में नियमित देखभाल से पौधे तेजी से बढ़कर घना वन क्षेत्र बनाते हैं। इस पहल का उद्देश्य धूल प्रदूषण घटाने के साथ जैव विविधता को सहारा देना है। रेलवे झांसी मंडल के अन्य उपयुक्त स्थलों पर भी ऐसे सघन वन विकसित करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मियावाकी पद्धति से हरित क्षेत्र एक नजर में
कुल भूमि: 3.39 हेक्टेयर

कुल पौधे: 1.15 लाख

आरपीएफ टीए कैंप: 1.30 हेक्टेयर, 32 हजार पौधे

इलेक्ट्रिक लोको शेड के पास: 2.09 हेक्टेयर, 83 हजार पौधे

प्रजातियां: 35 देशी, औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व की

देखभाल: वन विभाग, चार वर्ष

एमओयू: 28 जनवरी 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed