फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The railway station of Jhansi was shining, but the dirt in the trains was only dirt

रेलवेः स्टेशन तो चमचमा रहा, लेकिन ट्रेनों में नहीं दिख रही सपुुई

Tue, 21 Sep 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The railway station of Jhansi was shining, but the dirt in the trains was only dirt
झांसी। रेलवे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्टेशन और प्लेटफार्मों की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जबकि ट्रेनों के अंदर जगह- जगह गंदगी दिखाई दे रही है। मुसाफिरों को गंदगी व बदबू के बीच सफर करना पड़ रहा है। इससे पखवाड़े का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। रेल प्रशासन के दावा खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे 16 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। पखवाड़े के दौरान स्टेशन बिल्डिंग, कार्यालय, परिसर, प्लेटफार्म व ट्रेनों में साफ- सफाई रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के दौरान झांसी स्टेशन के सभी प्लेटफार्म व अन्य स्थान साफ- सफाई से चमचमा रहे हैं। यात्री भी साफ- सफाई देखकर हैरान रहते हैं। प्लेटफार्म पर गंदगी फैलने पर कोई कार्रवाई न हो जाए। इस डर से यात्री भी खराब खानपान, बोतल व अन्य सामान डस्टबिन में डाल रहे हैं। लगातार स्टेशन पर साफ- सफाई की निगरानी की जा रही है, लेकिन ट्रेनों के अंदर ऐसा नहीं हो रहा है। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हर ट्रेन में सफाई कर्मी चल रहे हैं। वैसे तो वह स्वयं साफ- सफाई को दुरुस्त रखते हैं। अन्यथा शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

- दोपहर 1.45 बजे: प्लेटफार्म दो पर आई निजामुद्दीन विशाखापटनम एक्सप्रेस के जनरल कोच व स्लीपर बी 4, बी 6 व बी 8 में शौचालय, वॉशबेसिन व दरवाजे के आसपास गंदगी से यात्री परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दोपहर 1.55 बजे: प्लेटफार्म पांच पर आई पुणे जम्मूतवी एक्सप्रेस के जनरल कोच व अधिकांश जनरल कोचों के दरवाजों पर गंदगी फैली थी। कोच के अंदर बर्थों के नीचे चाय के कप, पानी की बोतल व गुटखे के पाउच पड़े थे।
दोपहर 2.25 बजे: प्लेटफार्म चार पर मुंबई फिरोजपुर पंजाब मेल के जनरल कोच के वॉशबेसिन व शौचालय बेहद गंदे थे। स्लीपर कोच नंबर बी 2, बी 5 व बी 7 में भी जगह- जगह गंदगी पड़ी थी।

स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस मनाया
झांसी। रेलवे में स्वच्छता पखवाड़े के तहत सोमवार को स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस मनाया गया। इस दौरान स्टेशन पर केरला एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों साफ- सफाई कराई गई। झांसी, ग्वालियर, बांदा, मुरैना, खजुराहो के कोचिंग डिपो में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed