{"_id":"68fe7b554f856b894d0024e6","slug":"the-queue-of-tractors-outside-the-purchasing-center-caused-traffic-jams-for-hours-jhansi-news-c-11-jhs1019-667049-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: क्रय केंद्र के बाहर ट्रैक्टरों की कतार से घंटों लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: क्रय केंद्र के बाहर ट्रैक्टरों की कतार से घंटों लगा रहा जाम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खरीफ सीजन की फसल खरीद आंरभ होने के साथ ही मंडी के बाहर जाम लगना आरंभ हो गया। रविवार को भी चिरगांव एवं मोंठ मंडी के बाहर सड़क पर हजारों ट्रैक्टरों की कतार लगने से घंटों जाम लगा रहा। जाम लगने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कई घंटे पसीना बहाने के बाद किसी तरह ट्रैक्टरों को बाहर निकाला जा सका।
फसल कटाई के साथ खरीद भी आरंभ हो गई है। दूर-दराज से किसान मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन दोनों मंडियों में जरूरी इंतजाम नहीं हैं। चिरगांव निवासी सत्येंद्र राजपूत, रवि कुशवाहा, निर्मल, भानु प्रकाश समेत अन्य किसानों का कहना है कि चिरगांव एवं मोंठ मंडी में लगे सरकारी कांटे काफी समय से खराब हैं। इस वजह से करीब सौ रुपये देकर प्राइवेट कांटे से तौल करानी पड़ती है। रविवार को बड़ी संख्या में किसान क्रय केंद्र पहुंचे, लेकिन सरकारी कांटे पर तौल नहीं हो सकी। इस वजह से उनको प्राइवेट कांटे से तौल करानी पड़ी।
खरीद केंद्र के बीच चक्कर लगाने से मंडी रोड पर सुबह से ट्रैक्टरों की कतार लगने लगी। देर-शाम तक हजारों ट्रैक्टर जाम में फंस गए। जाम में फंसे किसान हलाकान हो उठे। चिरगांव थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। किसी तरह वाहनों को बाहर निकाला जा सका। उधर, मंडी सचिव राजीव कुमार ने बताया कि अभी तक 90 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।