फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The project will be considered complete only when water reaches every house through taps: Divisional Commissioner

घर-घर नलों से पानी पहुंचने पर ही परियोजना मानी जाएगी पूरी : मंडलायुक्त

Sun, 29 Sep 2024 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
The project will be considered complete only when water reaches every house through taps: Divisional Commissioner
पेयजल परियोजनाओं के लंबित कार्यों पर जताई नाराजगी, जल्द पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की हुई समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जल जीवन मिशन के तहत मंडल में निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की शनिवार को समीक्षा हुई। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने लंबित कार्यों पर गहरी नाराजगी जताते हुए जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि घर-घर तक नलों से पानी पहुंचने पर ही परियोजना को पूरा माना जाएगा।
कमिश्नरी में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने जल निगम की ओर से जगह-जगह सड़कें खोदे जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे जनता को परेशानी हो रही है। इस स्थिति में अविलंब सुधार लाया जाए। सड़क का पुनःनिर्माण निर्धारित मानक के अनुरूप किया जाए। संतोषजनक कार्य न करने वाली संस्थाओं पर कार्रवाई की जाए। अमृत और राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत जनपद झांसी में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा में सामने आया कि झांसी पुनर्गठन पेयजल योजना फेज-2 और गुरसरांय-गरौठा संयुक्त पेयजल पुनर्गठन योजना का कार्य 86 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। मंडलायुक्त ने शेष कार्य को मैन पावर बढ़ाकर शीघ्रता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान जल निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि झांसी मंडल में जल जीवन मिशन के तहत झांसी में 10, जनपद ललितपुर में 15 और जालौन में पांच परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इसके तहत, 2046 के सापेक्ष 1205 ग्रामों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा, 896 ग्रामों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति संबंधी सत्यापन प्रमाणपत्र प्राप्त किए जा चुके हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। जल निगम के अधिकारी शेष ग्रामों में शत-प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एडीएम नमामि गंगे ललितपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त ऋषिमुनि उपाध्याय, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग एसएन त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण (सिविल) अवनीश सिंह, अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण (विद्युत यांत्रिकी) एके गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम झांसी रणविजय सिंह और श्री मुकेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed