फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The project head said to the girl, spend time with me only then I will hire

Jhansi News: युवती से बोला प्रोजेक्ट हेड, मेरे साथ वक्त बिताओ तभी नौकरी पर रखूंगा

Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The project head said to the girl, spend time with me only then I will hire
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नौकरी पर रखने के नाम पर दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल मिशन का प्रशिक्षण दिलाने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट हेड ने युवती से साथ में वक्त गुजारने की शर्त रख दी। यह शर्त सुनकर युवती हक्की-बक्की रह गई। पीड़िता ने सीपरी बाजार थाने पहुंचकर आरोपी प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वाराणसी के चौबेपुर निवासी पीड़िता (26) ने पुलिस को बताया कि वह कंपनी की ओर से बतौर प्रशिक्षक तैनात की गई थी। जनवरी में उसकी तैनाती हुई थी। पिछले माह वह 18 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर चली गई। कुछ दिन पहले वह लौटकर झांसी आई तब मालूम चला कि उसके जगह किसी दूसरे को ट्रेनर रख लिया गया है। इसकी शिकायत लेकर सोमवार को वह प्रोजेक्ट हेड राहुल चतुर्वेदी से मिली। पीड़िता का कहना है कि राहुल ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। राहुल ने कहा कि वह उसी को नौकरी देगा, जो उसके साथ वक्त बिताएगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कहा कि उसके साथ कुछ वक्त गुजारने के बाद वह उसे तुरंत नियुक्ति पत्र दे देगा। आरोपी की बात सुनकर पीड़िता के होश उड़ गए। उसके पास से किसी तरह निकलकर पीड़िता बाहर आई। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों की मदद से पीड़िता सीपरी बाजार थाने पहुंची। पीड़िता ने प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed