फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The praises of Maa Jagadamba echoed in the temples.

Jhansi News: मंदिरों में गूंजे मां जगदंबा के जयकारे

Wed, 10 Apr 2024 12:38 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 10 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
The praises of Maa Jagadamba echoed in the temples.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। महानगर में मंगलवार को चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा पर सभी देवी मंदिरों में मां भगवती के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। मां की महिमा के जयकारे भोर से लेकर देर रात तक गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने नौ दिन का उपवास धारण कर शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की और अखंड दीप प्रज्वलित कर धार्मिक अनुष्ठान शुरू किए।
महानगर के पंचकुइयां माता मंदिर, लहर की देवी मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, कैमासन मंदिर, मां अन्नपूर्णा मंदिर, महाकाली मंदिर, गायत्री मंदिर सहित अन्य सभी देवी मंदिरों में मां जगदंबा की पूजा एवं दर्शनों के लिए ब्रह्म मुहुर्त से श्रद्धालु उमड़ने लगे थे। पोशाक व प्रसाद अर्पण कर भक्तों ने मां की महिमा के मधुर भजन गाए और भक्ति नृत्य किया। जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया। इधर अमान का बगीचा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास भास्कर महाराज ने प्रवचन दिए। मां भगवती की पूजा की गई। इस अवसर पर फूलचंद्र कुशवाहा, मंगल, संदीप, राजेंद्र, धमेंद्र, राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं नगरा में भागवत सत्संग मंडल व गो सेवा समिति के तत्वावधान में गोमाता की पूजा की गई। मां कैला देवी मंदिर पर देवी मां की पूजा अर्चना के साथ दुर्गा चालीसा का पाठ हुआ और महाआरती की गई। इस अवसर पर सियाराम शरण चतुर्वेदी, रविकांत मिश्रा, मिथलेश मिश्रा, नरेंद्र नामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं माली सैनी समाज द्वारा मां काली मंदिर पंचकुइयां पर पोशाक अर्पण की गई। गाजे बाजे के साथ महानगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर संजय माली, अजय माली, हरिशंकर माली, दुर्गा प्रसाद, कमलेश सैनी, पंकज माली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed