{"_id":"6a2b1a201c8b447fe409c208","slug":"the-powerful-people-have-encroached-upon-government-land-traffic-has-come-to-a-standstill-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-8101-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दबंगों ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दबंगों ने सरकारी जमीन पर किया कब्जा, आवागमन ठप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्राम कोटरा निवासी दीपक ने बताया कि गांव के दबंगों ने सालों पुराने सरकारी सेक्टर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इस कारण उनका आवागमन ठप हो गया है, इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई, जिस पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कर कब्जा हटवाया, लेकिन दबंगों ने राजस्व टीम के जाते ही दोबारा कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया।
दीपक ने बताया कि 22 जून को उसकी बहन का विवाह होना तय हुआ है। लेकिन, मुख्य रास्ता बंद होने से टेंट, हलवाई व मेहमानों के आने-जाने का संकट खड़ा हो गया है। इसी रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने पूर्व प्रधान के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस और प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई न करने से आरोपियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। इस संबंध में लेखपाल विशाल पटसारिया ने बताया कि सरकारी सेक्टर पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उच्चाधिकारियों से जैसे ही निर्देश प्राप्त होते हैं, पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जा हटवाकर रास्ता खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी।