फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The police lied on the lie, spoke of revelations in two days.. Even after 21 days, the murderer was not arrested.

झूठ पर झूठ बोलती पुलिस, दो दिन में खुलासे की बात कही थी.. 21 दिन बाद भी कातिल गिरफ्तार नहीं

Thu, 30 Dec 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The police lied on the lie, spoke of revelations in two days.. Even after 21 days, the murderer was not arrested.
झांसी। टोड़ी फतेहपुर इलाके में 30 सितंबर को पत्नी के सामने युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों की धरपकड़ के लिए परिवार के लोग 8 दिसंबर को थाने के सामने धरने पर भी बैठ चुके हैं, उस दौरान पुलिस अफसरों ने भरोसा दिया था कि दो दिन में खुलासा कर देंगे लेकिन 21 दिन बाद भी कुछ नहीं हुआ। मृतक के पिता करन सिंह का कहना है कि पुलिस बार बार झूठ बोल रही है। हर दिन जल्द खुलासे की बात कहते हैं और फिर खामोश हो जाते हैं। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस पर सियासी प्रेशर है।
विज्ञापन

थाना टोड़ी फतेहपुर के बिजौरा गांव में 30 सितंबर को लोकेंद्र पटेल (35) पुत्र करन सिंह पटेल अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ खेत से मूंगफली उखाड़कर वापस लौट रहा था। राजकुमारी आगे चल रही थी जबकि वह पीछे से आ रहा था। उसी समय खेत के पास कुछ लोग खड़े थे। उन लोगों ने गुटका खाने के लिए लोकेंद्र को आवाज दी। उनकी आवाज पर लोकेंद्र रुक गया। पत्नी का कहना है कि युवकों ने उसके पति को घेरकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हत्या के बाद आरोपी नहर की ओर भाग गए। पत्नी ने लोकेंद्र की जेेब से मोबाइल निकालकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। हत्याकांड के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने भी पूछताछ की लेकिन, कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

बदले जा चुके थानेदार, फिर भी जांच की रफ्तार धीमी
हत्याकांड का खुलासा न होने से हो रही किरकिरी से बचने के लिए थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया को पिछले माह यहां से हटा दिया गया था। हालांकि उनको लाइन में न भेजकर तत्काल दूसरा थाना थमा दिया गया। अब इसकी विवेचना करीब एक महीने से मौजूदा थाना प्रभारी पप्पू सिंह भारतीय के पास है लेकिन, इसकी रफ्तार में कोई तेजी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 दिसंबर को परिवार ने दिया था धरना
हत्यारों की धरपकड़ के लिए लोकेंद्र की मां, पिता एवं पत्नी आठ दिसंबर को थाना टोड़ी फतेहपुर के बाहर अनशन पर बैठ गए थे। पुलिस ने दो दिन का समय देने की बात कहकर धरना खत्म करा दिया। उसके बाद भी जांच ने रफ्तार नहीं पकड़ी। इसके बाद फिर पूरा परिवार 17 दिसंबर को धरने पर बैठ गया। एसएसपी ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया लेकिन, इसके बावजूद हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका।

पिता ने कहा, साजिश के तहत हुई मेरे पुत्र की हत्या
लोकेंद्र के पिता करन सिंह पटेल का कहना है मेरे पुत्र की हत्या साजिश के तहत की गई। इसमें गांव के लोग शामिल हैं। इसका सुबूत भी पुलिस को दे दिए। पिता का आरोप है राजनीतिक दबाव में पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर रही है। हत्याकांड के बाद उनके घर में जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। इस दौरान सत्ता एवं विपक्ष से जुड़े नेता उनके घर पहुंचे। सभी ने हत्याकांड का खुलासा कराने की बात कही। मदद का भरोसा दिलाया लेकिन, समय के साथ सभी पीछे हट गए। उनका कहना है कि खुलासा न होने पर वह जिलाधिकारी कार्यालय के साथ पूरे परिवार के साथ धरने पर बैठेंगे।
पुलिस पड़ताल कर रही है। अभी महत्वपूर्ण लीड हाथ आई है। उम्मीद है 10-15 दिन के भीतर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
नैपाल सिंह
एसपी (आरए)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed