फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The person who threw fire at the student arrested, jailed

Jhansi News: छात्रा पर फायर झोंकने वाला गिरफ्तार, जेल ा

Sat, 08 Jun 2024 05:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
The person who threw fire at the student arrested, jailed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सदर बाजार के भट्टागांव में परीक्षा देकर लौट रही बीए की छात्रा पर तमंचे से फायर झोंकने वाले युवक को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी के मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी छानबीन कर रही है।
सदर बाजार निवासी बीए की छात्रा बृहस्पतिवार शाम करीब सवा छह बजे सेमेस्टर परीक्षा देकर घर लौट रही थी। वह ऑटो से उतरकर गली से होते हुई घर जाने लगी। इसी बीच भट्टागांव निवासी रोहित ने उसे रोक लिया। कुछ देर तक उनके बीच विवाद होता रहा। इसके बाद युवक ने तमंचा निकाल लिया। यह देखकर छात्रा सहम उठी।
विज्ञापन

युवक ने उस पर फायर झोंक दिया हालांकि छात्रा बाल-बाल बच गई। छात्रा को छर्रे लगने से चोट आ गई। युवक तमंचा लहराते हुए भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए सदर बाजार पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी युवक का सुराग 24 घंटे के भीतर ही लगा लिया। देर-रात गिरफ्तार करके पुलिस ने उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया।व
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed