फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The opening of the donation box and the counting of the amount will be videographed.

Jhansi News: दानपेटी खोलने और राशि गणना की होगी वीडियोग्राफी

Wed, 02 Sep 2026 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The opening of the donation box and the counting of the amount will be videographed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ और वनखंडेश्वर महादेव मंदिरों की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और दान में पारदर्शिता लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था करने का निर्णय हुआ। श्री वनखंडेश्वर महादेव और हनुमान मंदिर में दानपेटियां रखी जाएंगी। दानपेटी खोलने और राशि गणना के दौरान वीडियोग्राफी होगी। इसमें न्यूनतम पांच लोगों की मौजूदगी अनिवार्य होगी, जिसमें एक पुजारी शामिल होगा। दानराशि के संधारण हेतु पुजारी और एसडीओ राजस्व के संयुक्त नाम से बैंक खाता खुलेगा। सामान्य दिनों में प्रतिदिन अधिकतम एक अभिषेक कराया जा सकेगा। श्रावण मास या विशेष पर्वों पर अधिकतम तीन अभिषेक की अनुमति होगी।
विज्ञापन

अधिक अभिषेक के लिए एसडीओ राजस्व की पूर्व अनुमति लेनी होगी। इसके लिए क्यूआर कोड आधारित रसीद जारी की जाएगी। मंदिर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी सतत निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी बनेगा। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल, मंदिर प्रबंधक सीएम मिश्रा और एसडीओ राजस्व सहरी सोनाली राजपूत बैठक में उपस्थित रहे। ये सभी नए नियम 7 सितंबर से प्रभावी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed