फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The officer had fallen asleep after giving notice to the occupants, but woke up when the Railway Board Chairman arrived.

Jhansi News: कब्जाधारियों को नोटिस देकर सो गए थे अफसर, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष आने पर टूटी नींद

Fri, 19 Jul 2024 05:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
The officer had fallen asleep after giving notice to the occupants, but woke up when the Railway Board Chairman arrived.
झांसी। रेलवे की जमीन पर सालों पहले कब्जाधारियों ने आलीशान मकान खड़े कर लिए, लेकिन रेलवे अफसरों की उदासीनता के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को जब रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष यहां आईं तो यह मुद्दा उठा। उन्होंने कब्जाधारियों को चिह्नित कर रेलवे की जमीन खाली कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते साल 11 फरवरी को झांसी स्टेशन की नई बिल्डिंग के निर्माण को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ी ताे रेलवे की जमीन पर कब्जा का मामला सामने आया। अधिकारियों ने इसकी सूची तैयार की। इसी दौरान इलाहबाद हाइकोर्ट का भी फरमान आ गया कि रेलवे की भूमि पर जहां भी अवैध धार्मिक स्थल है, उसे तत्काल हटाया जाए। पहला आदेश और दूसरा स्टेशन के लिए भूमि की आवश्यकता को देखते हुए रेलवे ने तत्परता दिखाई और 98 स्थानों को चिह्नित कर कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर दिए। 53 धार्मिक स्थलों को नोटिस जारी किया गया। वहीं, रेलवे की पश्चिम कॉलोनी की जमीन पर अवैध रूप से 45 मकान बनाकर रहे लोगों को को 15 दिन में जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया गया। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

नोटिस जारी होने के बाद लगा कि रेलवे की जमीन को मुक्त करा लिया जाएगा। बाकायदा पुलिस के आलाधिकारियों काे पत्र भी लिखा गया कि 15 दिन बाद इन अवैध निर्माण पर बुल्डोजर की कार्रवाई की जानी है। पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराएं। लेकिन हालात जस के तस रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रेलवे की भूमि पर कब्जा को लेकर रेल प्रशासन ने यदि नियमानुसार नोटिस जारी किए हैं तो फिर उन्हें अवैध निर्माण ध्वस्त करने होते हैं। हमने अधिकारियों को प्रक्रिया अपनाते हुए रेलवे की भूमि से अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं। - जया वर्मा सिन्हा, अध्यक्ष रेलवे बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed