{"_id":"d3b9f63fd31223272ed703c7bcdfa634","slug":"the-new-park-will-spend-72-million-on-the-municipal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये पार्क पर 72 लाख खर्च करेगा नगर निगम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये पार्क पर 72 लाख खर्च करेगा नगर निगम
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 28 May 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कचहरी चौराहे से बस स्टैंड के बीच प्रस्तावित पार्क पर नगर निगम द्वारा बहत्तर लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। बुधवार को महापौर ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
शहर को जल्द ही एक विशाल पार्क मिलने जा रहा है। इसके निर्माण की दिशा में तेजी से काम जारी है। कचहरी चौराहे से बस स्टैंड रोड पर बनाए जाने वाले इस पार्क के लिए आर्मी ने विशाल भूखंड उपलब्ध कराया है। ऊबड़ खाबड़ पड़े इस मैदान को सेना के जवान डेढ़ माह से समतल करने में जुटे हुए हैं।
पार्क के निर्माण में नगर निगम व झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम इस पर बहत्तर लाख रुपये की धनराशि खर्च करेगा। बुधवार को महापौर किरण वर्मा ने इसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। अब पार्क में निर्माण कार्यों के लिए निगम द्वारा टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। मेयर ने बताया कि मेडिकल बाईपास तिराहे से कचहरी चौराहे तक के मार्ग को नगर निगम हरित पट्टिका के रूप में विकसित करेगा। यहां वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, जिसे सुरक्षित रखने के पूरे इंतजाम भी किए जाएंगे।