फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The mystery of the murder of the mason was not solved, no clue could be found even from the named accused.

Jhansi News: राजमिस्त्री की हत्या की नहीं सुलझी गुत्थी, नामजद आरोपियों से भी हाथ नहीं लग पाए कोई सुराग

Mon, 10 Feb 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the murder of the mason was not solved, no clue could be found even from the named accused.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रक्सा थाना इलाके से राजमिस्त्री का अपहरण और उसकी हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। जिस कार से अपहरण किया गया था, सीसीटीवी कैमरे में वह नजर तो आई, लेकिन उसका नंबर स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। वहीं, नामजद आरोपियों से पुलिस को कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

रक्सा के ग्राम राजापुर निवासी राजमिस्त्री नंदकिशोर अहिरवार का पांच फरवरी की शाम उसके घर से अपहरण हो गया था। लाल रंग की कार में सवार होकर आए तीन-चार बदमाश उसका अपहरण कर ले गए थे। पत्नी लक्ष्मी ने जमीनी रंजिश में जेठ, उसके बेटों और एक अन्य पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया था लेकिन, उनसे पुलिस को घटना के संबंध में अब तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिल पाया है। इसी बीच शनिवार को राजमिस्त्री की लाश बबीना में टोल प्लाजा से पहले झाड़ियों में मिली थी।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज में घटना के बाद लाल रंग की कार हाईवे पर कुछ देर दिखाई दी। इसके बाद वह नहर किनारे बने कच्चे रास्ते पर चली गई। माना जा रहा है कि इसी रास्ते से कार बबीना हाईवे पर पहुंची। इसी बीच बदमाशों ने राजमिस्त्री की हत्या की और शव बबीना में टोल प्लाजा से पहले झाड़ियों में फेंक दिया। कार का नंबर स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी पुलिस ने जांच की, लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं पाया गया। रंजिश जरूर सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुईं हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed