{"_id":"68dc3289f7395b51cb016679","slug":"the-municipal-chairman-will-face-the-challenge-of-removing-encroachment-jhansi-news-c-131-1-ltp1020-143608-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पालिकाध्यक्ष के सामने होगी अतिक्रमण हटाने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पालिकाध्यक्ष के सामने होगी अतिक्रमण हटाने की चुनौती
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए हो रहे उपचुनाव में सबसे अहम मुद्दा मुख्य मार्ग पर फैला अतिक्रमण है। लंबे समय से नगरवासी मुख्यमार्ग से अतिक्रमण हटाने की आवाज उठा रहे हैं। लेकिन, सिर्फ फुटपाथी दुकानदारों को हटाकर अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की इतिश्री कर ली जाती है।
नगर क्षेत्र में मुख्य मार्ग आजाद चौक से स्टेशन रोड, सदर कांटे से इलाइट रोड व अन्य शहरी मार्ग पर फैला अतिक्रमण यातायात में बाधा पैदा करता है। घंटाघर से आजाद चौक तक तो चलना भी दूभर है। प्रत्येक नगर पालिका चुनाव में इस मुद्दे को उठाया जाता है। इस बार पालिका प्रशासन ने वेंडिंग जोन बनाकर सड़क किनारे के फुटपाथी दुकानदारों को एक निश्चित स्थान देने की कार्ययोजना बनाई थी। लेकिन, बाद में यह योजना लटक गई। वहीं, जीआईसी रोड पर चौपाटी बनाने के लिए पालिका प्रशासन की पहल भी पूरी नहीं हो पाई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर फैले अतिक्रमण से आम लोगों को आवागमन में असुविधा होती है। सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी के समय होती है। फुटपाथ पर दुकानें होती हैं, ग्राहकों के वाहन सड़क पर होते हैं, जिससे निकलना दूभर हो जाता है।
विनय समैया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
हर बार अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अतिक्रमण हटाने की बात करते हैं, लेकिन बनते ही उनकी निर्णय लेने की क्षमता समाप्त हो जाती है। ऐसे में समस्या जस की तस है। अध्यक्ष को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना होगा।
देशपथ रजक।