फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The movement of the capital has also deteriorated, passengers are in distress

Jhansi News: राजधानी की भी बिगड़ी चाल, यात्री बेहाल

Wed, 10 Jul 2024 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The movement of the capital has also deteriorated, passengers are in distress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने से यात्री परेशान हैं। राजधानी जैसी ट्रेनें भी पांच से 38 घंटे देरी से चल रही हैं। बेंगलुरु राजधानी पांच तो राप्तीसागर एक्सप्रेस 38 घंटे की देरी से झांसी पहुंची। कई अन्य ट्रेनों का भी यही हाल है।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से चौबीस घंटे में 121 सुपरफास्ट, एक्सप्रेस, मेल, राजधानी और दूरंतो ट्रेनें गुजरती हैं। बीते एक सप्ताह से जिस प्रकार ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा है, उससे यात्रियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि उनकी ट्रेन कब आएगी। ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर रेलवे के पास प्रतिदिन औसतन 123 शिकायतें आ रही हैं। यात्रियों का कहना है कि उनसे किराया सुपरफास्ट का लिया जा रहा है और ट्रेनें बैलगाड़ी को भी फेल कर रही हैं।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न मंडलों में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, ट्रैक का दोहरीकरण आदि के चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है तो कई ट्रेनें री शेड्यूल की गई हैं। इस कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देरी से चल रहीं ट्रेनें
राप्तीसागर एक्सप्रेस 38 घंटे।
निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस 15 घंटे।
निजामुद्दीन दूरंतो 12 घंटे।
तमिलनाडु एक्सप्रेस 12 घंटे।
सिकंदराबाद दूरंतो 12 घंटे।
तेलंगाना एक्सप्रेस 11 घंटे।
पंजाब मेल 10 घंटे।
सीतापुर एक्सप्रेस 8 घंटे।
छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 8 घंटे।
पुष्पक एक्सप्रेस 8 घंटे।
लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एक्सप्रेस 6 घंटे।
अमृतसर एक्सप्रेस 6 घंटे।
एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 6 घंटे।
बेंगलुरु राजधानी 5.40 घंटे।
गोरखपुर एक्सप्रेस 5.30 घंटे।
कुशीनगर एक्सप्रेस 5 घंटे।
मंगला लक्ष्यद्वीप एक्सप्रेस 4.30 घंटे।
पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 4 घंटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed