फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The MLA demanded the repair of the highway.

Jhansi News: विधायक ने हाइवे की मरम्मत की मांग की

Mon, 14 Sep 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The MLA demanded the repair of the highway.
मोंठ। रौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने पूंछ से झांसी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने विभिन्न कटों पर प्रकाश व्यवस्था कराने और मोंठ से परीछा तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक, पीआईयू झांसी को पत्र भेजा है। विधायक ने पत्र में बताया कि पूंछ से झांसी तक हाईवे पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। हाईवे पर स्थित विभिन्न कटों एवं प्रमुख संपर्क मार्गों के मोड़ों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण रात के समय वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरा रहने से इन स्थानों पर दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाईवे के सभी प्रमुख कटों पर पर्याप्त एवं स्थायी प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही मोंठ से परीछा तक कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने का हवाला देते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य तत्काल कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed