फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The miscreants ran away after snatching a bag full of Rs 1.5 lakh from the farmer

Jhansi News: किसान से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

Mon, 21 Aug 2023 11:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away after snatching a bag full of Rs 1.5 lakh from the farmer
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मऊरानीपुर। सोमवार दोपहर बैंक से रुपये निकालकर गांव जा रहे किसान से बाइक सवार बदमाश नोटों भरा बैग छीनकर फरार हो गया। किसान के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश का पीछा किया लेकिन, वह चकमा देकर भाग निकला। सूचना मिलने पर मऊरानीपुर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुटी है।

थाना लहचूरा के धमना पायक गांव निवासी छत्रपाल सिंह पुत्र निरपत ने सोमवार दोपहर मऊरानीपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाले। एक बैग में पूरा पैसा रखकर वह गरौठा चौराहा पहुंचा। यहां एक मेडिकल स्टोर के पास बाइक खड़ी करके किराना की दुकान से समान लेने लगा। छत्रपाल के मुताबिक उसी समय एक युवक तेजी से आया और हाथ से बैग छीनकर भाग निकला। जब तक छत्रपाल कुछ समझ पाता, युवक भीड़ में आगे निकल गया। रुपये भरा बैग छीनने से छत्रपाल बदहवास होकर शोर मचाने लगा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने बदमाश का पीछा किया लेकिन, सबको चकमा देकर वह भाग निकला। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। कुछ देर में पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मऊरानीपुर इंस्पेक्टर तुलसी राम पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। वहां आसपास के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की लेकिन, कोई कुछ बता नहीं सका। छत्रपाल ने पुलिस को बताया कि बैग में रुपये समेत कई जरूरी कागज भी रखे थे। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed