फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The minor girl, who had been staying at the One-Stop Center for ten days, was handed over to her father.

Jhansi News: दस दिन से वनस्टॉप सेंटर में रह रही नाबालिग को किया पिता के सिपुर्द

Sat, 17 Jan 2026 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The minor girl, who had been staying at the One-Stop Center for ten days, was handed over to her father.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दस दिन से वनस्टॉप सेंटर में रह रही एटा जिले की किशोरी को शुक्रवार को बाल कल्याण समिति ने पिता के सिपुर्द कर दिया। समिति ने पिता को थाने में शिकायत करने और किशोरी को पिता के साथ रहने की हिदायत दी।
चार जनवरी को चाय वाले की मदद से किशोरी बिजौली पुलिस के पास पहुंची थी। उसने बताया था कि अलीगढ़ का रहने वाला उसका मुंहबोला चाचा उससे दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी को बाल कल्याण समिति में पेश किया गया था जहां से उसे वनस्टॉप सेंटर भेजा गया था। समिति ने मामले की जानकारी एटा जिले की बाल कल्याण समिति को दी थी। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले नाबालिग के पिता शुक्रवार को झांसी पहुंचे।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति को उसने बताया कि पुत्री बिना बताए घर से चली गई थी। वहीं, किशोरी ने बताया कि कथित चाचा ने झांसी में भी दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा, परवीन खान, दीप्ति सक्सेना, कोमल सिंह व हरिकृष्ण सक्सेना ने उसकी काउंसिलिंग की। उम्र को लेकर संशय के कारण बाल कल्याण समिति ने अस्पताल में उसका परीक्षण भी कराया, जिसमें उसकी उम्र 17 वर्ष निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed