{"_id":"5f247a7c8ebc3e9fee66bdc2","slug":"the-mess-reporters-news-jhs1728559143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी, इन गलियों में भी झांक लेते साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी, इन गलियों में भी झांक लेते साहब
विज्ञापन
नई बस्ती में लक्ष्मी ब्रिगेड स्कूल के पास जमा कचरा।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। महानगर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार लगातार सफाई और सैनिटाइजेशन पर जोर दे रही है। महानगर में अधिकारी लगातार सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी और सचिव नगर विकास विकास गोठलवाल और नगर आयुक्त अवनीश राय को अधिकारियों ने साफ-सफाई दिखाकर जता दिया कि महानगर में कूड़ा कहीं नहीं दिखता। अधिकारियों को भी कार्य संतोषजनक नजर आया। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने सफाई व्यवस्था की पड़ताल की, तो दोपहर बाद तक तमाम गलियों और सड़कों पर कूड़े के ढेर नजर आए।
तस्वीर एक
सुुुभाषगंज में नहीं उठता कूड़ा
महानगर के प्रमुख बाजार सुभाषगंज में कूड़ा उठता नहीं है। कूड़े के ढेर के चलते सामुदायिक शौचालय में भी ताला पड़ा रहता है। कई बार व्यापारी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
तस्वीर दो
गणेश मढ़िया में सड़क पर फैला कूड़ा
बड़ा बाजार से बड़ागांव गेट जाने वाले मार्ग पर स्थित गणेश मढ़िया के पास हर वक्त कूड़े का ढेर लगा रहता है। हालात यह हैं कि यहां कूड़ा सड़क तक फैला रहता है।
विज्ञापन
तस्वीर तीन
चिम्मन लिटोरे की बगिया के बाहर भी ढेर
बड़ागांव गेट बाहर भी सफाई व्यवस्था बदहाल है। यहां चिम्मन लिटोरे की बगिया के बाहर ही कूड़े के ढेर लगा रहता है। लोग बताते हैं कि कूड़ा उठाने कोई आता नहीं है।
तस्वीर चार
नई बस्ती में भरे पड़े कूड़ेदान
महानगर का प्रमुख रिहायशी इलाका नई बस्ती में कूड़ा जगह-जगह पड़ा नजर आता है। यहां तो कूड़ेदानों से भी कूड़ा नहीं उठाया जाता। इससे सफाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।
दो महीने में सबको दिए शिकायती पत्र, लेकिन सफाई नहीं हुई
नगर निगम शिकायतों को निस्तारित करने का दावा करता है, लेकिन लोग फिर भी परेशान हैं। महानगर के नारायण बाग रोड के नारायण नगर के सुनील साहू ने नगर निगम से गली में सफाई न होने की शिकायत की थी, लेकिन दो महीने बाद भी सफाई नहीं हुई है। उन्होंने कई बार मंडलायुक्त से लेकर निगम अधिकारियों और जनसुनवाई में शिकायत की, लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ।
कूड़ा मिला, तो कार्रवाई तय
महानगर के अंदर दतिया गेट पर नगर आयुक्त अवनीश राय ने शुक्रवार को सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह-जगह कूड़ा पाया गया। छनियापुरा में भी समय से झाड़ू नहीं लगी थी। नालियां भरी मिलीं। इस दौरान नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सुबह सभी अधिकारी सफाई व्यवस्था कराएंगे। डोर टू डोर कूड़ा एजेंसी हर घर से कूड़ा लेंगी। साथ ही खुले में कूड़ा डालते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वीरांगना नगर स्थित लाल कॉलोनी के पार्क से अतिक्रमण हटवाया गया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम मौजूद रहे।
लोग कहते हैं
कूड़ा उठाने के लिए कोई आता नहीं है। कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होती।- किरन टिकारिया
सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। नालियों की सफाई नहीं होती। बीमारियों का डर बना रहता है।- सियाराम गौतम
कूड़ा उठाने के नाम पर बस दिखावा किया जाता है। कूड़ा लेने के लिए कोई गाड़ी नहीं आती।- गौरव रायकवार
सफाई को लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।- शिवम साहू