फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The mason's wife had an evil eye, when she protested he murdered her.

Jhansi News: राजमिस्त्री की पत्नी पर थी बुरी नजर, विरोध किया तो कर दी हत्या

Wed, 12 Feb 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
The mason's wife had an evil eye, when she protested he murdered her.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रक्सा थाना इलाके से राजमिस्त्री के अपहरण के बाद उसकी हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या की साजिश गांव में ही रहने वाले युवक ने रची थी। वह राजमिस्त्री की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसे लेकर युवक का राजमिस्त्री से विवाद भी हुआ था। इसी खुन्नस में उसने पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे डाला। मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।



रक्सा के ग्राम राजापुर निवासी राजमिस्त्री नंदकिशोर अहिरवार (40) का पांच फरवरी को उसके घर से अपहरण हो गया था। बदमाश उसे एक कार में डालकर ले गए थे। अगले दिन पत्नी लक्ष्मी की शिकायत पर उसके जेठ, जेठ के बेटे और गांव के छोटू यादव उर्फ भवानी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस राजमिस्त्री की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच आठ फरवरी को नंदकिशोर का शव बबीना थाना इलाके से बरामद हुआ था। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। शरीर पर भी चोट के कई निशान थे।
विज्ञापन


मंगलवार को घटना का खुलासा करते एसएसपी सुधा सिंह ने बताया कि मृतक नंदकिशोर की पत्नी लक्ष्मी (38) पर राजापुर गांव का ही छोटू यादव उर्फ भवानी (22) बुरी नजर रखता था। यह बात पत्नी ने नंदकिशोर को बताई थी। इसके लेकर नंदकिशोर का छोटू से विवाद भी हुआ था। इसी रंजिश के चलते छोटू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दे डाला। एसएसपी ने बताया कि घटना के आरोपी राजापुर निवासी छोटू यादव, अनिल प्रजापति, अरविंद प्रजापति और गजेंद्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। जबकि, दो आरोपी फरार हैं। दोनों मप्र के शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने में रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार, स्वॉट प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर व डोंगरी चौकी प्रभारी शिवकुमार और उनकी टीमों की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन







मुख्य आरोपी छोटू को बीडा से मिले 19 लाख



घटना के मुख्य आरोपी छोटू यादव को हाल ही में बीडा से 19 लाख रुपये मिले हैंं। इसके अलावा उसे अभी और पैसा मिलने वाला है। उसने ही नंदकिशोर से रंजिश का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची थी। उसने घटना से पहले आरोपी अनिल, अरविंद और गजेंद्र पर मौज-मस्ती में तकरीबन एक लाख रुपये खर्च किए थे। घटना के लिए उसने हाल ही में 1.60 लाख रुपये की पुरानी कार खरीदी थी, जो अब तक ट्रांसफर भी नहीं हुई। घटना के बाद उसने अन्य आरोपियों को एक लाख रुपये दिए थे। जबकि, घटना से एक घंटे पहले उन्होंने ग्राम इमलिया से नंदकिशोर की रेकी शुरू कर दी थी। नंदकिशोर वहां भवन निर्माण का काम कर रहा था।






सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ग्राम राजापुर से लेकर मप्र के करैरा और बबीना के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। मुश्किल से पुलिस नंबर ट्रेस कर पाई। इसके अलावा गांव के लोगों से भी पुलिस ने इनपुट लिया। इसके बाद सबसे पहले पुलिस ने अरविंद प्रजापति को दबोचा। उसके जरिये पुलिस अन्य आरोपियों तक पहुंच पाई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नंदकिशोर को कार में बैठाते ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बबीना में फेंक आए थे।







हत्या करने के बाद किए थे रतनगढ़ माता के दर्शन



घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अरविंद प्रजापति के रिश्तेदार के घर दिनारा गए थे। वहां से वे रतनगढ़ वाली माता के दर्शन करने गए थे। वहां उन्होंने प्रसाद भी चढ़ाया था। किसी को शक न हो इसलिए मुख्य आरोपी छोटू यादव अपने घर वापस आ गया था। उसने गांव के लोगों को राजमिस्त्री के अपहरण की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed