{"_id":"688fbb326cbbea0d9400d3c3","slug":"the-lock-of-the-house-was-broken-and-jewelry-worth-four-lakhs-was-stolen-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-611829-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: घर का ताला तोड़कर उड़ाए चार लाख के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: घर का ताला तोड़कर उड़ाए चार लाख के जेवरात
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। फिल्टर रोड स्थित पीतांबरा नगर में प्रदीप नामदेव के घर में घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर चार लाख के जेवरात उड़ा दिए। ताला टूटा देख भवन स्वामी के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सुराग लगाकर आरोपी को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी हुए आभूषण भी बरामद कर लिए गए। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
प्रदीप ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट काम करता है। शनिवार दोपहर काम के सिलसिले में बाहर गया था। घर में पत्नी प्रमिला अकेली थीं। दोपहर करीब 12 बजे प्रमिला किसी काम से पड़ोस में चली गई। घर में कोई नहीं था। इस दौरान बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुस आए। आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, दो सोने की चूड़ी समेत चार लाख रुपये के जेवर उड़ा दिए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब पत्नी लौटकर आई, तब घर का ताला टूटा देख घबरा गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें गुलाम गौस खां पार्क के पास रहने वाला साहिल खान उर्फ कल्लू घर में घुसता दिखा। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार सुबह आरोपी को फ्रेंडस कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ रामवीर सिंह के मुताबिक, आरोपी के पास से चोरी के जेवर भी बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन