फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The lights of the overbridge on the railway line have been closed for one and a half years.

Jhansi News: रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज की लाइट डेढ़ साल से बंद

Sat, 15 Feb 2025 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The lights of the overbridge on the railway line have been closed for one and a half years.
मऊरानीपुर। रेलवे स्टेशन से सटे झांसी रोड पर बने ओवरब्रिज के ऊपर लगी लाइट डेढ़ साल से बंद पड़ी हैं। जिसे लेकर कई बार शिकायत की गई है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। चार वर्ष पूर्व सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था। जिसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था। ओवरब्रिज पर लगी लाइटें डेढ़ वर्ष पूर्व श्रावण के महीने में एक कांवडिया को करंट लगने के बाद बंद कर दी गई थी। लेकिन डेढ़ वर्ष से उक्त ओवर ब्रिज अंधकार के घेरे में है, जिसे लेकर उज्जवल भारत अभियान के जिला उपाध्यक्ष अनिल डेंगरे ने नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखे। लेकिन ओवरब्रिज के ऊपर विद्युत लाइट सुचारू नहीं हो सकीं। रात्रि में ओवरब्रिज पर लाइट नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम डीपीएम एमएस चौहान ने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण के बाद पीडब्ल्यूडी के सुपुर्द किया गया था। पीडब्ल्यूडी एई संदीप शर्मा ने बताया कि ब्रिज की लाइट की जिम्मेदारी स्थानीय नगर निकाय की होती है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सर्वेश राय ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने नगर पालिका को लाइट की जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। एसडीओ विद्युत अंशुमान प्रणामी ने बताया कि पुल के नीचे एक विद्युत केबल पुल की लाइटों की पड़ी है। डेढ़ वर्ष पूर्व उक्त केबल कट जाने से एक कांवड़िया को करंट लगा था, तब से लाइट बंद पड़ी है। यह कार्य पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका को मिलकर कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed