फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The land started leveling for the second line between Baruasagar to Mauranipur

मानिकपुर दोहरीकरण काम ने तेजी पकड़ी

Sat, 07 Aug 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The land started leveling for the second line between Baruasagar to Mauranipur
झांसी। रेलवे झांसी -मानिकपुर के बीच दोहरी लाइन बिछाने के लिए बरुआसागर से मऊरानीपुर और हरपालपुर से महोबा के बीच जमीन समतल करने का काम कोरोना की दूसरी लहर के बाद दोबारा शुरू हो गया है। इन दोनों खंडों के बीच सबसे पहले 94 किलोमीटर में पटरी डालने का काम होगा। पटरी डालने की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही सभी डिजाइन स्वीकृति के लिए मुख्यालय प्रयागराज भेज दी गई हैं। दिसंबर 2023 तक यह काम पूरा होना है।
विज्ञापन

झांसी-खैरार-मानिकपुर और खैरार-भीमसेन डबल ट्रैक के लिए चार हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। झांसी से मानिकपुर के बीच 310 किलोमीटर और भीमसेन से खैरार के बीच 115 किलोमीटर डबल ट्रैक बनना है। झांसी से मानिकपुर के बीच के काम को छह भागों में बांटा गया है। काम की शुरुआत बरुआसागर से मऊरानीपुर (42 किलोमीटर) और हरपालपुर से महोबा (52 किलोमीटर) से की गई है। इन दोनों खंडों के बीच बेतवा, केन और धसान नदी पर बड़े पुल बनने हैं। पुल बनने का काम जल्दी हो सके, इसके लिए इन खंडों को चुना गया है। दोनों खंडों में जमीन समतल के काम के लिए झांसी की दो फर्मों ने ठेका ले रखा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते यह काम धीमा पड़ गया था, लेकिन इस काम ने दोबारा तेजी पकड़ ली है। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जमीन को समतल करने का काम तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें दौड़ती हैं
अभी झांसी-मानिकपुर सिंगल ट्रैक पर प्रमुख रूप से यूपी संपर्क क्रांति, खजुराहो कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर, झांसी-बांदा पैसेंजर, झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनें दौड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हो जाएगी सुविधा
झांसी- मानिकपुर के बीच डबल ट्रैक बनने के बाद ट्रेनें स्पीड के साथ दौड़ने लगेंगी। सिंगल रूट होने के कारण अभी जगह- जगह गाड़ियों को रोका जाता है। डबल लाइन होने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में भी दिक्कत नहीं होगी। मालगाड़ियों को भी गंतव्य स्थान पर पहुंचने में कम समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed