फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The land has changed, the land has changed but if it does not change, then the box of Savani Ka Babba

समधी बदल गए, समधिन बदल गईं पर नहीं बदला तो सावनी का बब्बा का डब्बा

Fri, 20 Aug 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The land has changed, the land has changed but if it does not change, then the box of Savani Ka Babba
झांसी। बुंदेलखंड में वक्त के साथ समधी बदल गए समधिन बदल गईं पर नहीं बदला तो सावनी में जाने वाला डब्बा का बब्बा। इसके लिए डब्बा एक अलग तरह से तैयार किया जाता है। ऊपर और नीचे के तल्ले पर मोटा गत्ता लगाया जाता है, जबकि डिब्बे के चारों ओर के हिस्से को कपड़े से बनाया जाता है। इसमें एक बड़ी स्प्रिंग का इस्तेमाल करते हुए, स्प्रिंग के ऊपरी हिस्से पर सफेद दाड़ी और नाक आंख बनाकर बब्बा का आकार दिया जाता है। स्प्रिंग के ऊपर वाले हिस्से पर बने बब्बा को ताकत के साथ डिब्बे में बंद करके एक कुंदे में तार फंसा दिया जाता है, जिससे स्प्रिंग नीचे दबी रहे।
विज्ञापन

इस डिब्बे में लड़की पक्ष की समधिन के नाम का एक पत्र वर पक्ष की समधिन के द्वारा भेजा जाता है, इसमें लिखा होता है आपके लिए समधी भेज रहे हैं। समधिन के लिए इसमें दक्षिणा भी भेजी जाती है। जब सावनी लड़की पक्ष के यहां पहुंचती है तो इस बब्बा वाले डब्बा को वधु पक्ष की समधिन ही खोलती हैं। इसका उद्देश्य सिर्फ दोनों ओर की समधिनों का हंसी मजाक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed