फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Husband caught his wife with her lover in a hotel, uproar continued for hours

Jhansi: पति ने होटल में पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, घंटों चला हंगामा, पुलिस को देख बेड के नीचे छिपा प्रेमी

Fri, 16 Jan 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 02:25 AM IST
सार

पत्नी का पीछा करते हुए युवक होटल तक पहुंच गया। उसने पत्नी के साथ उसके प्रेमी को देख पुलिस को बुला लिया। युवक ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो हंगामा मच गया। 

विज्ञापन
Jhansi: Husband caught his wife with her lover in a hotel, uproar continued for hours
पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा। - फोटो : AI Photo

विस्तार

पति ने होटल के कमरे में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में ठहरे थे। पत्नी का पीछा कर रहे युवक ने पुलिस काे बुलाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया तो हंगामा मच गया। पुलिस को देख प्रेमी बेड के नीचे छिप गया। घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस पति, पत्नी व प्रेमी को थाने ले गई। पति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने प्रेमी के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन



तीन साल पहले हुई थी शादी
सिमराहा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले भेल निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा हाेने लगा। मामला पुलिस तक पहुंच गया। बाद में राजीनामा होने पर वह पत्नी के साथ सीपरी बाजार में रहने लगा लेकिन वहां भी कलह होने लगा। इस कारण करीब डेढ़ साल से वह पत्नी से अलग रहने लगा।
विज्ञापन



होटल से पुलिस के साथ पकड़ा
पत्नी एक निजी स्कूल में नौकरी करती है और उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार मना करने पर भी पत्नी ने उसकी बात नहीं सुनी। 11 जनवरी को उसे पता चला कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ घूम रही है। उसने पीछा किया तो देखा कि दोनों बस स्टैंड के पास एक होटल में चले गए। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। होटल में पुलिस ने जब प्रेमी को बुलाया तो महिला ने कहा कि वह नहीं है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वह बेड के नीचे छिपा था। थाना प्रभारी नवाबाद रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामला 11 जनवरी का है। महिला का पति से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed