फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The husband beat his wife to death with an axe

Jhansi News: पत्नी को गड़ासा से मारकर पति ने किया अधमरा

Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The husband beat his wife to death with an axe

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मायके छोड़ने जाते समय पति ने पत्नी पर रास्ते में गड़ासे से हमला करके अधमरा कर दिया और रास्ते में छोड़कर भाग निकला। लहूलुहान हाल में उसे देखकर राहगीरों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।


मैरी निवासी तुलसीराम अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी निकिता का विवाह पिछले साल अप्रैल माह में बघौरा निवासी राजेश पुत्र भजनलाल से की थी। कुछ दिनों बाद ही निकिता से ससुराल में चार पहिया कार की मांग होने लगी। इसको लेकर उससे मारपीट भी की जाती थी। 16 अप्रैल को निकिता को राजेश मायके छोड़ने के बहाने से अपने साथ लेकर निकला। घायल निकिता ने पुलिस को बताया कि राजेश उसे डोंगरी के आगे जंगल में लेकर पहुंचा। यहां उसने पहले से गंडासा छिपाकर रखा था। बाइक रोकर उसने निकिता के सिर पर तबाड़तोड़ कई वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हाल में उसे मरा समझकर छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पिता तुलसीराम की तहरीर पर रक्सा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed