{"_id":"68152c214ee56724e80990e7","slug":"the-hunger-strike-of-railway-workers-continued-on-the-fourth-day-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-546463-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चौथे दिन भी जारी रहा रेल कर्मियों का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चौथे दिन भी जारी रहा रेल कर्मियों का अनशन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। एनसीआरएमयू टीआरएस व डीएसएल के शाखा अध्यक्ष जेबी खरे की अध्यक्षता में डीजल एवं इलेक्ट्रिक लोको शेड झांसी पर चौथे दिन भी रेलवे कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। शाखा सचिव बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में दोनों शेड के कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ स्थानीय प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
कर्मचारियों ने डीजल लोको शेड में कार्यालयों का अवैध आवंटन, बार-बार पानी की समस्या, बिजली संबंधी समस्याएं, पोशाक भत्ते का भुगतान न करने, डीजल लोको शेड से 20 विद्युत लोको का स्थानांतरण, विद्युत लोको शेड में लोको होल्डिंग की कमी, विद्युत लोको शेड में रिक्त पद, सुरक्षा जूते उपलब्ध न होने सहित कई मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राजकुमार शर्मा, केके मिश्रा, अयाज अहमद, ध्यानचंद शाक्य, मोहम्मद गुलजार, तेज सिंह मीना, वसीम अहमद, अमित सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन