फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The holy month of Sawan will begin under the Shravana Nakshatra and Ayushman Yoga.

Jhansi News: श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग में शुरू होगा पवित्र सावन

Sat, 04 Jul 2026 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The holy month of Sawan will begin under the Shravana Nakshatra and Ayushman Yoga.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोछाभांवर/झांसी। श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग के शुभ संयोग में 30 जुलाई से पवित्र सावन माह का आरंभ होगा। इसके साथ ही श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में लीन हो जाएंगे। जिले के शिव मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा और विभिन्न स्थानों से भक्ति भाव के साथ कांवड़ यात्राएं निकाली जाएंगी। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन वर्ष का पांचवां महीना है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस माह भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसके अगले दिन 30 जुलाई, बृहस्पतिवार से सावन माह का शुभारंभ होगा। पहले दिन श्रवण नक्षत्र के साथ आयुष्मान योग का संयोग रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सावन के चार सोमवार 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ेंगे। इनमें 17 अगस्त को नाग पंचमी भी होने से यह दिन विशेष महत्व का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषविद रजनी दीक्षित ने बताया कि सावन माह के प्रत्येक मंगलवार को सुहागिन महिलाएं मंगला गौरी व्रत रखेंगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत के पालन से अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed