फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The heat will intensify, heatwaves are expected till 26th

Jhansi News: गर्मी का होगा तेज प्रहार, अब 26 तक लू के आसार

Wed, 23 Apr 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The heat will intensify, heatwaves are expected till 26th

विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। गर्मी का तेज प्रहार झेलने के लिए तैयार हो जाइये। मंगलवार से शुरू हुई लू अब 26 अप्रैल तक जारी रह सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में अब लगातार भी इजाफा होगा।




सुबह से ही गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई थीं। ऐसे में सुबह से ही लोगों की भीड़भाड़ सड़कों पर कम नजर आई। जैसे-जैसे धूप तेज होती गई, वैसे-वैसे लोगों की आवाजाही भी सड़कों पर कम होती रही। चिलचिलाती धूप में जो लोग घरों से बाहर निकले वो पसीना-पसीना हो गए। पहले 24 अप्रैल तक लू चलने के आसार जगाए गए थे मगर अब 26 अप्रैल तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। आगामी दिनों में तापमान में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed