फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The hassle of missing the train is over, now the boarding station can also be converted into a booked ticket

ट्रेन छूटने का झंझट खत्म, अब बुक टिकट में भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन

Wed, 01 Jun 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The hassle of missing the train is over, now the boarding station can also be converted into a booked ticket
झांसी। अगर रेल यात्री के सामने मूल रेल स्टेशन के बजाए किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की मजबूरी हो तो रेल प्रशासन उनकी मदद करेगा। आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए यह नई व्यवस्था आरंभ की है, इसमें रेल यात्रियों को बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

बोर्डिंग स्टेशन के बजाए अगर किसी परिस्थितिवश रेल यात्री पहले के स्टेशन से ट्रेन पकड़ लेता है तब उनसे टीटी जुर्माना वसूल करते हैं। कई बार बोर्डिंग स्टेशन से एक स्टेशन पहले भी ट्रेन में चढ़ने पर टीटी पूरी पेनाल्टी वसूल लेते हैं। इन असुविधाओं को दूर करने के लिए आईआरसीटीसी ने बुक टिकट पर बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा देनी आरंभ की है। रेल अफसरों के मुताबिक ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। वह अपने पीएनआर नंबर के माध्यम से यात्रा आरंभ करने से 24 घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं। बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सूचना यात्री को मोबाइल पर मेसेज के माध्यम से भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह का कहना है कि चौबीस घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा दी जा रही है। इसका रेलयात्री इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed