फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The guard used to watch crime patrol while sitting in the roadways depot.

Jhansi News: रोडवेज डिपो में बैठकर गार्ड देखता था क्राइम पेट्रोल

Sat, 22 Jun 2024 04:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
The guard used to watch crime patrol while sitting in the roadways depot.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। हंसारी स्थित रोडवेज डिपो का 28.34 लाख रुपये लेकर फरार सुरक्षा गार्ड का पता लगाने में जुटी पुलिस ग्यारह दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लगा सकी। छानबीन में पुलिस को उसके बारे में कई अहम बात भी मालूम चली। रोडवेज डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुरक्षा गार्ड क्राइम पेट्रोल सीरियल का बेहद शौकीन था। डिपो में नौकरी करते समय भी वह इसी सीरियल को देखता था। कई बार इस वजह से उसे अफसरों की फटकार भी खानी पड़ी, लेकिन इसके बाद भी वह ड्यूटी टाइम में भी अपने मोबाइल पर इस सीरियल को देखा करता था।

10 जून की सुबह हंसारी रोडवेज डिपो से टिकट बिक्री का पैसा जमा कराने के दौरान झांसा देकर डिपो में काम करने वाला प्राइवेट सुरक्षा गार्ड योगेंद्र सिंह परमार 28.34 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस मामले में डिपो ने सुनील तिवारी समेत अपने दोनों कैशियर को निलंबित कर दिया। बैंक कैशियर मनीष कुमार समेत ब्रांच मैनेजर के खिलाफ भी जांच चल रही है लेकिन, पूरी रकम लेकर फरार हुए सुरक्षा गार्ड की लोकेशन पुलिस को नहीं मिल रही है। पुलिस ने उसके परिजनों एवं रिश्तेदारों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है योगेंद्र काफी शातिर है। वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। उसके पास नकदी भी पर्याप्त है। इस वजह से वह एटीएम का इस्तेमाल नहीं कर रहा। इन सब वजहों से पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक उसकी तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed