फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The graph of vaccination of teenagers started increasing, reached 1778 on the second day

बढ़ने लगा किशोरों के टीकाकरण का ग्राफ, दूसरे दिन 1778 पहुंचे

Wed, 05 Jan 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
The graph of vaccination of teenagers started increasing, reached 1778 on the second day
झांसी। 15 से 17 साल तक के किशोरों के टीकाकरण का ग्राफ अब बढ़ने लगा है। पहले दिन जहां 1202 बच्चों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। वहीं, मंगलवार को 1778 किशोरों ने टीकाकरण केंद्र पहुंचकर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को दूसरे दिन भी 53 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से ही टीकाकरण शुरू हो गया था। इसमें किशोर-किशोरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार को जिले में शाम पांच बजे तक बच्चों के टीकाकरण का आंकड़ा 1778 रहा। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार और मंगलवार तक 2980 को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। टीका लग जाने के बाद गंभीर संक्रमण होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। ऐसे में जल्द से जल्द सभी अभिभावक अपने बच्चों को वैक्सीन लगवा लें। पहली खुराक लगने के बाद दूसरी डोज 28 दिन बाद लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed