फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The government sent 7.30 crores in the first installment for the renovation of Jamni Dam

Jhansi News: जामनी बांध के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने पहली किस्त में भेजे 7.30 करोड़

Wed, 02 Aug 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
The government sent 7.30 crores in the first installment for the renovation of Jamni Dam
ललितपुर। जामनी नदी पर बने करीब 50 वर्ष पुराने जामनी बांध के जीर्णोद्धार और अन्य काम कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद बांध का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा। मालूम हो कि जामीन बांध को पुनर्वास और सुधार परियोजना ड्रिप फेज-2 के तहत चयनित किया गया है।
विज्ञापन

विश्व बैंक वित्त पोषित बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना ड्रिप फेज-2 के तहत जनपद के जामनी बांध के जीर्णोद्धार और पुनर्वास के लिए 19 करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी। जिसे शासन ने मंजूर करते हुए 17.91 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इस वित्तीय वर्ष में शासन ने बांध के जीर्णोद्धार के लिए प्रथम चरण में 7.30 करोड़ रुपये जारी कर कर दी है। इसके बाद जैसे जैसे काम होता जाएगा, शासन से धनराशि जारी होती जाएगी। बांध में जीर्णोद्धार काम करने के लिए कार्यदायी संस्था को नामित करने के लिए सिंचाई विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद काम शुरू हो जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्यदायी संस्था नामित हो जाने के बाद बांध के बाहरी हिस्से में अभी काम करवाया जाएगा। इसका कारण है मानसून के सीजन में बांध में पानी भरा होना। इसके बाद जैसे-जैसे बांध खाली होगा उसके अनुसार अन्य काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

---------
जीर्णोद्धार में यह होंगे काम है शामिल
बांध के जीर्णोद्धार में गेटों का आधुनिकीकरण, अप स्ट्रीम में पिचिंग, गेटों के पास सोलर लाइट, डाउन स्ट्रीम का सुदृढीकरण, पैराविट की रिपेयरिंग, निरीक्षण भवन की मरम्मत, नहर के हेड पर लगे गेटों को मैनुअल से आधुनिक करना सहित टाइप वन स्तर के दो आवास का निर्माण किया जाएगा। इन आवासों में सिंचाई विभाग के बेलदार निवास करेंगे और बांध सुरक्षा ड्यूटी सहित निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना ड्रिप फेज-2 के तहत चयनित किए गए जामनी बांध के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने 17.91 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को वित्तीय स्वीकृति दी थी। प्रथम चरण और इस वित्तीय वर्ष में शासन ने 7.30 करोड़ रुपये जारी कर दिए है। वर्तमान में निविदा प्रक्रिया चल रही है। निविदा के बाद कार्यदायी संस्था नामित हो जाने के बाद जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा।
सलमान खान, सहायक अभियंता सिंचाई खंड
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed