फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The government asked the municipal corporation to calculate the remaining budget

शासन ने नगर निगम से मांगा बचे हुए बजट का हिसाब

Thu, 01 Sep 2022 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
The government asked the municipal corporation to calculate the remaining budget
झांसी। 15वें वित्तीय आयोग का 41.96 करोड़ रुपये का बजट शेष होने पर शासन ने नगर निगम के अधिकारियों से बजट की स्थिति का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने बजट खर्च करने की स्थिति के साथ ही निर्माण कार्यों एवं विकास कार्यों की स्थिति के बारे में भी पूछा है।
विज्ञापन

महानगर को संवारने के लिए वित्त आयोग द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में निधि जारी की जाती है। निधि की धनराशि से नगर निगम द्वारा महानगर में विकास कार्य कराए जाते हैं। जिसके तहत 15वें वित्तीय वर्ष में शासन द्वारा 20.77 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। जिसके तहत निधि के खाते में लगभग 42 करोड़ रुपये की धनराशि जमा हो गई है। धनराशि शेष होने पर नगर विकास सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शहर में कराए गए विकास कार्यों के साथ ही बचे हुए कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने महानगर में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए निधि को उपयोग में लाने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर ने बताया कि महानगर के विकास कार्यों के साथ ही कराए जाने वाले कार्यों की स्थिति की जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed