फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The girl was harassed all the way, holding her feet after being beaten up

सरे राह युवती को छेड़ा, पिटाई होने पर पकड़े पैर

Mon, 27 Jun 2022 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The girl was harassed all the way, holding her feet after being beaten up
झांसी। शराब के नशे में धुत एक मनचले ने सरे राह एक लड़की के साथ छेड़खानी कर दी। इस पर वहां जमा हुए लोगों ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। पिटाई होने पर मनचले ने लड़की के पैर पकड़ लिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नवाबाद थाना इलाके में किले की ओर जा रही एक युवती के साथ स्कूटी पर सवार होकर आए शराबी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक की लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई कर दी। लोगों का गुस्सा देख युवक हाथ जोड़ने लगा और फिर लड़की के पैर पकड़कर माफी मांगी। इसके बाद युवक मौके से भाग गया। सीओ सिटी राजेश कुमार राय ने बताया कि वीडियो का अवलोकन कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पीड़िता व आरोपी की तलाश की जा रही है। पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed