{"_id":"564d09824287b33cc33afee506afaf31","slug":"the-game-will-now-also-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल में भी होगा आरक्षण!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल में भी होगा आरक्षण!
ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शासन ने क्रीड़ा विभाग से अन्य पिछड़ा वर्ग के खिलाड़ियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है। खेल विभाग में किसी एक जाति वर्ग की इस तरह की रिपोर्ट मांगे जाने का यह पहला मामला है। इससे संभावना जताई जा रही है कि सरकार की खेल में भी आरक्षण देने की तैयारी है।
प्रदेश सरकार ने प्रशिक्षण शिविरों व छात्रावासों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अन्य पिछड़ा वर्ग के खिलाड़ियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए निर्धारित प्रारूप भी उपलब्ध कराया गया है।
खेल विभाग के स्थानीय अधिकारियों को यह रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर 31 दिसंबर तक आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इस पर विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार कर ली गई है, जिसमें जिले में पंजीकृत साढ़े तीन सौ खिलाड़ियों में से सत्तर फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग के खिलाड़ियों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा मांगी गई इस रिपोर्ट से चर्चाओं का बाजार गरमा गया है। खेल संगठन इस कदम को खेलों में आरक्षण करने की नजर से देख रहे हैं।
वहीं, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश इससे इत्तेफाक नहीं रखतीं। उनका कहना है कि पत्र में भले ही अन्य पिछड़ा वर्ग के खिलाड़ियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी गई है, लेकिन इसके साथ जो प्रारूप भेजा गया है, उसमें अन्य वर्गों के खिलाड़ियों का भी उल्लेख है। यह रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। शुक्रवार को यह भेज दी जाएगी।