फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The fragmented public anger , the Chief Engineer hoop

जनता का फूटा गुस्सा, मुख्य अभियंता को घेरा

Wed, 27 Apr 2016 12:32 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 27 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
The fragmented public anger , the Chief Engineer hoop
जनता का फूटा गुस्सा, मुख्य अभियंता को घेरा - फोटो : Amar Ujala
झांसी। बाहर बड़ागांव गेट स्थित सत्यम कॉलोनी व अन्नपूर्णा कॉलोनी में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जल निगम के मुख्य अभियंता को घेर लिया। समस्या निराकरण के आश्वासन पर शांत हुए लोग।
विज्ञापन

इस दौरान नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता संजीव श्रृंगीऋषि व पार्षद किरण महेश कुशवाहा ने मुख्य अभियंता को बताया कि उक्त क्षेत्रों के लोग पिछले कई साल से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। इस क्षेत्र के ट्यूबवेल तक सूख चुके हैं, इससे लोगों को दूर-दूर तक पानी लेने के लिए जाना पड़ रहा है। मुख्य अभियंता को बताया गया कि क्षेत्र में एक खारा कुआं है, जिसमें बीस फीट पर ही पानी है। अगर, उक्त कुएं पर ट्यूबवेल लगा दिया जाए तो आसपास क्षेत्र की पानी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इस पर मुख्य अभियंता ने सर्वे कराके ट्यूबवेल लगाकर पाइप लाइन बिछाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुनील अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संजय सोनी, सुमित गुप्ता, बाबूलाल, मनोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed