{"_id":"610465898ebc3e586e4b7729","slug":"the-former-mla-was-getting-the-building-built-without-passing-the-map-jhansi-news-jhs200797614","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नक्शा पास कराए पूर्व विधायक बनवा रहे थे इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नक्शा पास कराए पूर्व विधायक बनवा रहे थे इमारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बबीना से पूर्व विधायक सतीश जतारिया पठौरिया, ईदगाह के पास बिना मानचित्र पास कराए ही इमारत का निर्माण करा रहे थे। शुक्रवार को जेडीए टीम इसे सील करने पहुंची लेकिन, पूर्व विधायक के विरोध करने की वजह से टीम बैरंग लौट गई।
बताया जा रहा कि पिछले माह से पूर्व विधायक ने यहां निर्माण आरंभ कराया था। बिना मानचित्र पास कराए निर्माण कराए जाने की वजह से जेडीए ने पूर्व विधायक को नोटिस जारी किया लेकिन, उसे अनुसना करते हुए पूर्व विधायक ने निर्माण जारी रखा। इसके बाद उपाध्यक्ष ने निर्माण सील करने के निर्देश दे दिए। शुक्रवार को जेई निमेष गुप्ता एवं घनश्याम तिवारी की अगुवाई मेें प्रवर्तन दल निर्माण को सील करने मौके पर पहुंच गया। प्रवर्तन दल के पहुंचने की भनक पूर्व विधायक को भी लग गई। वह भी वहां पहुंच गए। टीम ने जैसे ही सीलबंदी की कार्रवाई शुरू की पूर्व विधायक ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने एक मानचित्र दिखाया लेकिन, यह मानचित्र प्राधिकरण से पारित नहीं था। दस्तेकर्मियों के बताने के बावजूद पूर्व विधायक जिद पर अड़े रहे। इस वजह से काफी देर तक वहां हंगामा होता रहा। आखिरकार पूर्व विधायक को तीन दिन के भीतर मानचित्र दाखिल करने का अल्टीमेटम देते हुए टीम वापस लौट आई। पूर्व विधायक की इमारत के आसपास चार अन्य निर्माण भी बिना मानचित्र पारित कराए ही हो रहे थे। प्रवर्तन दल ने इनको भी नोटिस दी है।
पूर्व विधायक ने तीन दिन के अंदर मानचित्र दाखिल करने की मोहलत मांगी है। उनको मानचित्र दाखिल करने का समय दे दिया गया है। मानचित्र दाखिल न करने पर सीलबंदी की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
सर्वेश दीक्षित
उपाध्यक्ष, जेडीए
पिछले हफ्ते मानचित्र पारित कराने मैं खुद प्राधिकरण गया था लेकिन, प्राधिकरण ने मानचित्र पारित करने से मना कर दिया। तकनीकी कारण बताकर यहां प्राधिकरण किसी के मानचित्र पारित नहीं कर रहा है।
सतीश जतारिया
पूर्व विधायक