फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The flow of development will flow in 110 villages

Jhansi News: 110 गांवों में बहेगी विकास की धारा

Sat, 17 May 2025 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The flow of development will flow in 110 villages

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। जनपद में 1500 से कम आबादी के 110 ग्राम हैं। ये ग्राम अभी योजनाओं और विकास के दायरे से बाहर थे। इन ग्रामों के लोगों को जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए, उससे वह अब तक वंचित थे। पर, हाल में कैबिनेट की बैठक में 1500 से कम आबादी वाले ग्रामों को विकास की धारा से जोड़ने के लिए मुहर लगा दी है। अब इन ग्रामीणों को दूसरी ग्राम पंचायतों के भरोसे नहीं रहना होगा।



झांसी के आठ ब्लॉक में 496 ग्राम हैं। विकास और मरम्मत कार्यों के लिए ग्राम पंचायतों को धनराशि का वितरण कुल जनसंख्या के 10 प्रतिशत और अनुसूचित जाति-जनजाति की आबादी के 10 प्रतिशत के आधार पर होता है। जनसंख्या आधारित आवंटन के कारण छोटी आबादी वाले ग्राम पंचायतों को कम धनराशि प्राप्त होती है। इससे प्रधान का मानदेय, बैठकें, पंचायत सहायक का मानदेय, सामुदायिक शौचालयों पर खर्च, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थानों के बिजली बिलों के भुगतान के लिए बहुत कम धनराशि बचती है। 1500 से कम आबादी वाले गांव सबसे कम मोठ और बबीना ब्लॉक में नौ-नौ हैं तो गुरसराय में सबसे अधिक 29 हैं। जबकि, बड़ागांव में 14, बामौर में 16, बंगरा और चिरगांव में 10-10 तथा मऊरानीपुर में 13 गांव हैं।
विज्ञापन


000000

इन 110 ग्रामों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय सरकार ने लिया है। अब इन गांवों के लोगों को अन्य ग्रामों की तरह सुविधाएं मिलेंगी। डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed