फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The first Friday of Ramadan was special, the fasting people prostrated themselves.

Jhansi News: रमजान का पहला जुमा रहा खास, रोजेदारों ने किया सजदा

Sat, 16 Mar 2024 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The first Friday of Ramadan was special, the fasting people prostrated themselves.
संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। माह-ए-रमजान का पहला जुमा रोजेदारों के लिए खास फजीलत लेकर आया। पहले जुमे पर महानगर की सभी मस्जिदें नमाजियों से भर गईं। इस दौरान दिन में भी रमजान की रौनक देखने को मिली। बिसाती बाजार की मस्जिद और मरकजी मस्जिद के आसपास खजूर और मेवों की दुकानें सजी रहीं। वहीं, सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल भी मस्जिदों के बाहर तैनात रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार के दिन दोपहर में होने वाली नमाज को जुमा की नमाज कहा जाता है। इस नमाज को इस्लाम में ईद-उल-मोमीनीन भी कहते हैं। यानी मुसलमानों की ईद। रमजान के महीने में यह पहला जुमा था, जिसका रोजेदार बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुबह से ही नमाज की तैयारियां चल रही थीं। महानगर की नगरा, गरिया फाटक, सीपरी बाजार, गंदीगर का टपरा, मरकजी मस्जिद, एबट मार्केट की मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मस्जिद के बाहर तैनात रहा। मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि रमजान का पहला जुमा बड़ी ही फजीलत वाला है। ऐसे में रोजेदार जब सूखे गले से अल्लाह की बारगाह में दुआ मांगते हैं तो अल्ला उनकी दुआएं खाली नहीं जाने देता।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed