फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The family took the snake to the hospital after it bit the teenager.

Jhansi News: किशोर को डसने पर सांप को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

Fri, 06 Sep 2024 05:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
The family took the snake to the hospital after it bit the teenager.
- माता-पिता के साथ सोते समय डस लिया था सांप ने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नंदनपुरा में बुधवार की रात माता-पिता के साथ सोते समय 15 वर्ष के एक किशोर को सांप ने डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। इसके बाद परिवार के कुछ अन्य लोग सांप को पकड़कर मेडिकल कॉलेज ले गए। ताकि, सांप के जहर के बारे में पता चल सके और उसी के अनुसार इलाज हो सके। बहरहाल किशोर का इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी है।
टोड़ी फतेहपुर थाना इलाके के ग्राम पुंछी निवासी नरेंद्र पटेल का 15 साल का बेटा संगीत उर्फ साहिल हंसराज मॉडर्न स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। वह अपने पिता और मां रजनी के साथ नंदनपुरा में किराये के मकान में रहता है। ममेरी बहन अर्पिता और ममेरा भाई आदित्य भी साथ में रहकर पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

ग्राम पुंछी के प्रधान राजकुमार मुखिया ने बताया कि बुधवार की रात सभी खाना खाकर कमरे में जमीन पर सो रहे थे। रात तकरीबन 11 बजे अचानक संगीत चिल्लाने लगा कि काट लिया…काट लिया। तब उठकर देखा तो पास में सांप बैठा था और पैर में उसके दांत के निशान बने थे। बगैर देर किए परिजन संगीत को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंच गए और उसे वहां भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के दादा रामसुमरनी ने बताया कि कमरे में सांप फुफकार मार रहा था, जिससे किसी की अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। इस पर रात भर वे सांप की निगरानी करते रहे और उसे भागने नहीं दिया। सुबह होने पर पिपरा गांव से सपेरे को बुलाया गया। सपेरे ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया। इसके बाद सांप को लेकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर को सांप दिखाया, ताकि सांप की नस्ल से उसके जहर का पता चल सके और उसी के अनुसार बालक का इलाज किया जा सके। फिलहाल, किशोर की हालत बेहद नाजुक हुई है।

000000000
मां लगा रही शिवजी से गुहार, रो-रोकर बुरा हाल
संगीत अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। तीन साल पहले ही वह पढ़ने के लिए गांव से झांसी आया। संगीत को सांप के डसने के बाद से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के पीछे बने शिव मंदिर में बैठी हुई है। वह शिवजी से एक ही गुहार लगा रही है कि बेटे संगीत को सांप ने काट लिया है, आप उसे ठीक कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed