फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR registered against three consumers for electricity theft.

Jhansi News: बिजली चोरी के आरोप में तीन उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 24 Sep 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three consumers for electricity theft.
-विजिलेंस टीम ने मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में चलाया विद्युत रोको अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने बुधवार को मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया। तीन उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। इनके खिलाफ साक्ष्य के आधार पर बिजली थाना (एफटीमी) झांसी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विजिलेंस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार की अगुआई में हुई कार्रवाई में एक मामला खरका सैनी मऊ देहात, निवासी लक्ष्मी प्रसाद का है। आरोप है कि वह अपनी मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर अतिरिक्त केबल से घरेलू बिजली का अवैध उपयोग कर रहे थे। दूसरे उपभोक्ता कबीर नगर मऊ देहात के भागीरथ है। उन्होंने भी मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर बिजली चोरी की। आरोप है कि दोनों ही मामलों में पांच-पांच किलोवाट बिजली की चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन

भगवतीपुरम मऊ देहात के ग्यासी राजपूत पर आरोप है कि वह मीटर के अलावा परिसर के नजदीकी एलटी लाइन के खंभे से सीधे केबल जोड़कर बिजली का अवैध प्रयोग कर रहे थे। यह भी पांच किलोवाट की चोरी का मामला था। सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस दौरान अवर अभियंता मोमराज सिंह, महिला मुख्य आरक्षी बीना सिंह समेत विजिलेंस और पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed