फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The family kept saying...Kamal is in this room, the police did not listen.

Jhansi News: परिजन कहते रहे... इसी कमरे में हैं कमल, पुलिस ने न सुनी

Thu, 21 Sep 2023 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The family kept saying...Kamal is in this room, the police did not listen.
कमल हत्याकांड : हत्या की सूचना पर कोतवाली में मौजूद मृतक के परिजन बिफरे, कोतवाली में बंद दोनों लोगों पर हुए हमलावर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर : गुरुवार को कमल सिंह के परिजन कोतवाली परिसर में इस उम्मीद के साथ बैठे थे कि कमल के बारे में कुछ पता चलेगा। लेकिन शाम करीब चार बजे जैसे ही कमल के परिजनों को जानकारी मिली कि नेहरू नगर में एक बंद कमरे के अंदर उनकी लाश मिली है तो वे बिफर पड़े और कोतवाली में बंद दो लोगों के नाम लेकर गाली गलौज करते हुए हवालात की ओर दौड़ पड़े। परिजनों के साथ मौजूद अन्य लोगों व पुलिस ने किसी प्रकार आक्रोशित परिजनों को हवालात के पास जाने से रोका। इस दौरान कमल सिंह के परिजन लगातार यह आरोप लगाते रहे कि वह सुबह से ही कह रहे थे कि उक्त मकान के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ो यहां पर कमल सिंह हो सकते हैं लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी और अब उसी बंद कमरे के अंदर कमल सिंह का रक्त रंजित शव पड़ा मिला।
ग्रामीण की हत्या में पुलिस ने भानेज दामाद सहित एक महिला व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। तहरीर के मुताबिक परिवार की एक महिला की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व बड़े राजा निवासी ग्राम छिपाई थाना जखौरा के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन संतानें पैदा हुईं। बड़े राजा महिला के साथ अक्सर पत्नी को पीटता था। इससे दुखी होकर महिला करीब छह माह पूर्व चली आई। कमल सिंह सहित अन्य परिजनों ने समझाया था। फिर महिला ससुराल गई। इसके बाद भी बड़े राजा महिला को पुन: प्रताड़ित करने लगा। तब महिला कहीं चली गई। जिसे पुलिस ने खोज लिया था। बड़े राजा को जब उसके भाई कमल सिंह ने समझाया तो वह काफी आक्रोशित हुआ और घर आकर कमल सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। 20 सितंबर की शाम को कमल सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बुलाया और देर रात तक वापस नही आया तो उसकी उन्होंने खोजबीन की।
विज्ञापन






सुबह-सुबह हत्यारोपी ताला लगाकर भागे

सूत्रों के अनुसार नेहरू नगर के जिस मकान के अंदर कमल सिंह की लाश मिली है उक्त मकान के बाहर दरवाजे पर ताला लगाकर हत्यारोपी बृहस्पतिवार की सुबह-सुबह निकल गए थे। कुछ लोगों को मकान में ताला लगाते हुए मोहल्ले की एक छोटी बच्ची ने देखा था। उक्त बच्ची ने इसकी जानकारी कमल सिंह के परिजनों को तब दी थी जब वह लोग यहां पर कमल सिंह की खोजबीन करते हुए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed