फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The empty reservoir of the Govind Sagar Dam is being filled with water from the Betwa River.

Jhansi News: बेतवा के पानी से भरी जा रही गोविंद सागर बांध की खाली झोली

Sun, 30 Aug 2026 01:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The empty reservoir of the Govind Sagar Dam is being filled with water from the Betwa River.
ललितपुर। मानसून सीजन में जून-जुलाई में सामान्य से कम बारिश होने के बाद अगस्त माह में भी गोविंद सागर बांध के लबालब न होने के चलते अब इसे जाखलौन पंप कैनाल से भरना शुरू कर दिया है। पंप कैनाल के दो पंप चलाकर 120 क्यूसेक पानी छोड़कर बांध को भरा जा रहा है। मानसून सीजन के तीन माह गुजर जाने के बाद बांध के दो मीटर के करीब खाली रहने पर सिंचाई विभाग ने वैकल्पिक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

विंध्याचल पर्वत शृंखला से घिरे जनपद को बांधों और नदियों का जिला कहा जाता है। यहां पर चौदह बांध परियोजनाएं हैं। इसमें शहजाद नदी पर साइफन प्रणाली से युक्त गोविंद सागर बांध सबसे पुराने बांधों में है। बांध का पूर्ण जलस्तर 363.93 मीटर है। जबकि न्यूनतम जलस्तर 357.83 मीटर है और इसमें 96.84 एमसीएम भंडारण क्षमता है। बांध के पानी का 60 फीसदी हिस्सा फसलों की सिंचाई के लिए आरक्षित रहता है। वहीं बांध से शहर व रेलवे विभाग को पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस साल जिले में जून और जुलाई माह में सामान्य से कम बारिश हुई थी। वहीं अगस्त में कुछ राहत भरी बारिश होने से बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन यह लबालब नहीं हो पा रहा था और बांध खाली बना हुआ था। रबी सीजन में किसानों को सिंचाई और शहर को साल भर पेयजल आपूर्ति के लिए बांध में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के लिए सिंचाई विभाग ने एक कार्ययोजना तैयार की थी। जिसमें बेतवा नदी पर निर्मित जाखलौन पंप कैनाल से गोविंद सागर बांध को भरने की तैयारी की गई। तैयार की गई कार्ययोजना में जाखलौन पंप कैनाल के किलोमीटर 21.700 से निकले इस्केप पर करीब 120 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराकर ककरुआ नाले के जरिये गोविंद सागर बांध में पहुंचाया जाना शामिल किया गया। जाखलौन पंप कैनाल से गोविंद सागर बांध को भरने के लिए सिंचाई विभाग ने उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया। इस पर उच्चाधिकारियों ने आमलोगों और किसानों की आवश्यकता को देखते हुए बांध को पंप कैनाल से भरने की अनुमति दी। इसके बाद शुक्रवार को जाखलौन पंप कैनाल के दो पंप चालू किए गए और इनसे करीब 120 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया। यह पानी जाखलौन पंप कैनाल की नहर के जरिये ककरुआ नाले तक पहुंच और इसके बाद गोविंद सागर बांध में पहुंचने लगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बेतवा नदी में वर्तमान समय में पर्याप्त मात्रा में पानी है, इससे जाखलौन पंप कैनाल से बांध को भरने में परेशानी नहीं होगी। जल्द ही बांध को उसकी पूर्ण क्षमता के अनुसार भर दिया जाएगा। इधर गोविंद सागर बांध को भरने की प्रक्रिया शुरू होने के के किसानों के साथ-साथ शहर के लोगों सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


गोविंद सागर बांध एक नजर में

96.84 एमसीएम पानी भंडारण क्षमता

190 किलोमीटर नहर प्रणाली

367.78 वर्ग किलोमीटर बांध का कैचमेट एरिया

10820 हेक्टेयर भूमि सिंचित क्षमता

31 एमएलडी पानी नगर की पेयजल के लिए

12 एमएलडी नेहरू नगर पाइप पेयजल परियोजना

0.2 एमएलडी रेलवे विभाग को आपूर्ति
----------
बांध - पूर्ण जलस्तर - न्यूनतम जलस्तर - वर्तमान जलस्तर - कुल भंडारण क्षमता - न्यूनतम भंडारण - वर्तमान भंडारण - वर्तमान में भरने का प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद सागर - 363.93 मी. - 357.83 मी. - 362.29 मी. - 96.84 एमसीएम - 16.80 एमसीएम - 68.40 एमसीएम - 61.70 प्रतिशत

शहजाद - 321.80 मी. - 310.50 मी. - 320.90 मी. - 130.00 एमसीएम - 8.49 एमसीएम - 111.62 एमसीएम - 85.90 प्रतिशत
जामनी - 403.55 मी. - 396.39 मी. - 402.65 मी. - 92.87 एमसीएम - 8.80 एमसीएम - 61.99 एमसीएम - 73.70 प्रतिशत
सजनाम - 373.20 मी. - 367.20 मी. - 371.54 मी. - 83.50 एमसीएम - 8.65 एमसीएम - 53.52 एमसीएम - 59.90 प्रतिशत
रोहिणी - 396.39 मी. - 393.00 मी. - 395.20 मी. - 12.11 एमसीएम - 3.82 एमसीएम - 8.07 एमसीएम - 51.30 प्रतिशत
उटारी - 326.80 मी. - 322.80 मी. - 325.90 मी. - 15.09 एमसीएम - 2.94 एमसीएम - 11.25 एमसीएम - 68.40 प्रतिशत
राजघाट - 371.00 मी. - 357.00 मी. - 370.45 मी. - 2200 एमसीएम - 250.00 एमसीएम - 2067.50 एमसीएम - 94.00 प्रतिशत
माताटीला - 308.45 मी. - 301.45 मी. - 306.90 मी. - 641.06 एमसीएम - 78.48 एमसीएम - 476.25 एमसीएम - 74.30 प्रतिशत
कचनौंदा - 341.70 मी. - 334.75 मी. - 341.35 मी. - 69.00 एमसीएम - 8.05 एमसीएम - 53.41 एमसीएम - 77.40 प्रतिशत
लोअर रोहिणी - 368.00 मी. - 363.00 मी. - 367.30 मी. - 12.74 एमसीएम - 0.72 एमसीएम - 9.44 एमसीएम - 74.10 प्रतिशत
जमड़ार - 368.00 मी. - 363.00 मी. - 367.65 मी - 16.45 एमसीएम - 0.42 एमसीएम - 13.90 एमसीएम - 84.10 प्रतिशत
भावनी - 312.38 मी. - 309.64 मी. - 311.25 मी. - 27.33 एमसीएम - 3.51 एमसीएम - 18.23 एमसीएम - 66.70 प्रतिशत
बंडई - 403.50 मी. - 397.00 मी. - 402.35 मी. - 12.59 एमसीएम - 1.49 एमसीएम - 9.52 एमसीएम - 75.60 प्रतिशत
भौंरट (निर्माणाधीन)- 360.90 मी. - 354.55 मी. - 355.10 मी. - 45.08 एमसीएम - 4.53 एमसीएम - 5.25 एमसीएम - 1.80 प्रतिशत
-----------
गोविंद सागर बांध के इस मानसून सीजन में क्षमता से नहीं भरने की संभावना को देखते हुए संबंधित विभाग ने जाखलौन पंप कैनाल से बांध भरने को पत्र दिया था। डीएम और विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बांध को पंप कैनाल से भरा जा रहा है। पंप कैनाल के दो पंप चलाकर करीब 120 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जोकि ककरुआ नाले के जरिए बांध में पहुंच रहा है।
- अजय कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed