{"_id":"612fcfc28ebc3eb25e1a7f03","slug":"the-employee-of-the-automobile-showroom-was-robbed-by-putting-a-gun-on-the-temple-jhansi-news-jhs203283362","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर तमंचा लगाकर ऑटोमोबाइल्स शोरूम के कर्मचारी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर तमंचा लगाकर ऑटोमोबाइल्स शोरूम के कर्मचारी को लूटा
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना इलाके में ऑटोमोबाइल्स के शोरूम पर काम करने वाले एक युवक के साथ चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। हवाई फायर कर और सिर पर तमंचा अड़ाकर बदमाश युवक की बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ले गए। हालांकि, पुलिस वारदात को संदिग्ध बता रही है।
थाना रक्सा इलाके के ग्राम पुनावली कलां निवासी किशोर सिंह मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे बाइक से घर की ओर जा रहे थे। पुनावली रोड पर जाते ही पीछे से एक बाइक पर सवार होकर चार नकाबपोश युवक आए। उन्होंने अपनी बाइक किशोर सिंह की बाइक के आगे अड़ा दी। बाइक सवार युवकों में से एक ने किशोर के सिर पर तमंचा अड़ा दिया और दूसरे ने हवाई फायर कर दहशत फैलाई। इसके बाद उन्होंने किशोर की जेब में रखे 700 रुपये नकद व अन्य कागजात अपने कब्जे में कर लिए। मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटकर धमकाते हुए चले गए। पीड़ित ने बताया कि उसने बाइक हाल ही में नौ अगस्त को खरीदी थी, जिस पर नंबर प्लेट भी अभी नहीं लगी थी।
वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। रक्सा थाने के प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज में घटना के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। इसके अलावा अन्य कोई साक्ष्य भी नहीं मिला है। साथ ही युवक ने घटना के तुरंत बाद कंट्रोल रूम को दी सूचना में बताया था कि वो आरोपियों को पहचानता है, अब पहचानने से इंकार कर रहा है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है।